फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: खेत में खड़ी फसल को ट्रैक्टर चलाकर किया नष्ट, आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। गांव केलानियां में एक किसान की खेत में खड़ी फसल पर कुछ लोगों ने ट्रैक्टर चलाकर नष्ट कर दिया। पीड़ित किसान की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया है।
विज्ञापन



शिकायत में गांव केलनिया निवासी रामकुमार ने बताया कि यह भूमि सरप्लस से उसे आवंटित की गई थी, जिसका कुल क्षेत्रफल 13 कनाल 7 मरले है। इस भूमि के लिए गोकुल राम, मदन लाल, अजय कुमार निवासी ढाणी सुखचैन सिरसा व हंसराज निवासी गांव गिल्लाखेड़ा, जिला फतेहाबाद के साथ लंबे समय से विवाद चल रहा था। रामकुमार ने बताया कि विवाद के दौरान 19 नवंबर 2025 को उप पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के आदेश पर 29 नवंबर 2025 को डायल 112 टीम की मौजूदगी में उसने खेत में फसल बोई थी। तब से लेकर अब तक उक्त लोग उसे लगातार धमकियां दे रहे थे। 26 जनवरी की रात को उक्त लोगों ने ट्रैक्टर व अन्य कृषि वाहनों से फसल को नष्ट कर दिया। पड़ोसी बनवारी लाल ने देर रात ट्रैक्टर को खेत से निकलते और उसके पीछे मोटरसाइकिल पर गोकुल राम व अजय कुमार को जाते देखा था। सुबह बनवारी लाल ने उसे फोन कर सूचना दी जिसके बाद वह खेत पहुंचा। थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जांच के दौरान आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें