फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: कैबिनेट मंत्री विज बोले- कांग्रेस को विकास और राम नाम से दिक्कत, हाईटेक बस स्टैंड और 700 नई इलेक्ट्रिक बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने शुक्रवार को ग्रीवेंस मीटिंग के बाद पत्रकारों से बातचीत में कांग्रेस द्वारा मनरेगा के नाम बदलने के विरोध पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को मनरेगा से नहीं, बल्कि विकास के नाम से ही दिक्कत है। वर्षों तक सत्ता में रहने के बावजूद उन्होंने ठोस विकास नहीं किया और लोगों को गरीब बनाए रखा। अब जब विकास के काम हो रहे हैं, तब वे विरोध करने लगते हैं।
विज्ञापन

मंत्री ने कहा कि कांग्रेस को भगवान राम के नाम से भी आपत्ति है, इसी कारण 60 वर्षों तक राम मंदिर नहीं बन सका। अब जब मंदिर बन चुका है, तो राहुल गांधी दर्शन के लिए भी नहीं गए। अगर कांग्रेस को राम से समस्या है, तो इसमें क्या किया जा सकता है।
पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह की पदयात्रा पर टिप्पणी करते हुए विज ने कहा कि हमारे शास्त्रों में लिखा है कि जीवन की सभी सीढ़ियां पार करने के बाद व्यक्ति भ्रमण करते हुए वन की ओर जाए। वही परंपरा का पालन हो रहा है। यूजीसी मुद्दे पर उन्होंने कहा कि मामला न्यायालय में विचाराधीन है, इसलिए इस पर कोई टिप्पणी नहीं करेंगे।
विज्ञापन

हाईटेक बस स्टैंड और 700 नई इलेक्ट्रिक बसें
परिवहन मंत्री ने रोडवेज बेड़े को मजबूत करने की योजना साझा की। उन्होंने कहा कि 700 नई इलेक्ट्रिक बसें जल्द शामिल की जाएंगी। एयरपोर्ट की तर्ज पर बस स्टैंडों पर स्क्रीन लगाई जाएंगी, जिन पर बसों के आगमन और प्रस्थान की लाइव जानकारी उपलब्ध होगी। साथ ही सभी बसों में ट्रैकिंग सिस्टम लगाया जाएगा। मंत्री ने बताया कि रोडवेज के लिए विशेष मोबाइल एप तैयार की जा रही है। इसका डेमो देखा गया और सुधार के लिए अधिकारियों को सुझाव दिए गए। जल्द ही यह एप यात्रियों के लिए उपलब्ध होगी, जिससे वे बसों की लाइव स्थिति और मार्ग जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें