जिला जिम्नास्टिक संघ सिरसा की ओर से चौ. दलबीर सिंह इंडोर स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में जिम्नास्टिक कोचिंग सेंटर के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों को पदक प्रदान कर सम्मानित किया।
इस प्रतियोगिता में जिलेभर के करीब 150 खिलाड़ियों ने भाग लिया। संघ के प्रवक्ता मदन वर्मा ने बताया कि समापन समारोह में नगराधीश बिजेंद्र सिंह ने बतौर मुख्यअतिथि शिरकत की, जबकि डॉ. गुरदीप शेरगिल विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।
अध्यक्षता मीडिया फाउंडेशन के चेयरमैन बलजीत सिंह एडवोकेट ने की। संघ के सचिव विजय तनेजा ने अतिथियों का स्वागत किया। डॉ. शेरगिल और बलजीत सिंह ने 11-11 हजार रुपये की राशि संघ को सहयोग स्वरूप दी। खिलाड़ियों को अतिथियों ने स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक प्रदान कर सम्मानित किया। संघ की ओर से अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता में एरोबिक्स अंडर-14 में जिम्मास्टिक कोचिंग सेंटर के हिमांशु, सपना, परमजीत, राहुल, मिताली, अर्पिता, अर्श, रमनदीप वव गुरअप्पल ने प्रथम स्थान तथा शाह सतनाम जी स्कूल के विशाल, वरुण, मुकुल, सुहानी, कृष, सचिन, साहिल, चिराग, दिव्या, यशस्वी व अर्श ने द्वितीय स्थान हासिल किया। अंडर-17 में जिम्मास्टिक कोचिंग सेंटर के भारत, प्रियंका, समीर, साहिल, विकास, मुकेश, कुणाल, रिशांत, अमित व सागर ने पहला जबकि आरएसडी स्कूल के विकास, सृष्टि, साहिल, कर्णवीर, सरोज, गगन, ज्योति, अश्विनी, मितेश, लवप्रीत, संदीप, सुजल व रोहित ने दूसरा स्थान हासिल किया।
प्रतियोगिता के सीनियर गु्रप में जिम्मास्टिक कोचिंग सेंटर की टीम के साहिल, रजनी, गोबिंदा, अमित, सुमित, रोहित, सावन, नितेश व साहिल खान ने प्रथम स्थान, सनम, शीला, अभिषेक, अजय, पुरुषोत्तम, अनमोल, विकास, निशल, नीरज, वीरु व रिशभ की टीम ने द्वितीय स्थान हासिल किया।
एक्रोबेटिक्स के सीनियर वर्ग में जिम्मास्टिक कोचिंग सेंटर व शाह सतनाम जी स्कूल की टीम के राहुल, कुमेश, दामिनी, सिमरन, दिपांशु, दीप, मीनू, रिया, कविता, नीशू, आकाश, पंकज विपिन व संजय ने प्रथम स्थान, जिम्मास्टिक कोचिंग सेंटर टीम के लखवीर, विपिन, रजनी, सपना, नवीन, प्राची, मुस्कान, खुशी, सिमरनजीत, सावन, रोहित, समीर व नितेश ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
रिदमिक में शाह सतानाम जी स्कूल की टीम के सिमरन, नवनिधि, उर्मिला ने प्रथम व शाह सतनाम जी स्कूल की टीम के सिमरन, पायल व कनिका ने दूसरा स्थान हासिल किया। इस मौके पर सिमरन कौर, दिनेश कौशिक, अवतार गिल, जगदीश नेहरा, राजकुमार जैन, देवेंद्र मोदी, अरुण घोड़ेला, बलदेव शर्मा, प्रधान लखमी प्रजापति, सुमित बब्बर, सतीश सैनी, कृष्ण सुखीजा, नवीन बंसल, मोहित कुमार, कृष्ण मुंजाल, कोच राधेश्याम शर्मा, सुजीत कुमारी, दिपांशुदीप, गोबिंदा अदि मौजूद थे।
फोटो: