फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: बणी में खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन कल

Sun, 15 Nov 2026 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रानियां। मेरा युवा भारत के तत्वावधान में खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता 2026-27 का आयोजन होगा। यह प्रतियोगिता कल 16 नवंबर दिन सोमवार को दोपहर बाद 3 बजे खेल स्टेडियम बणी में की जाएगी। इसका उद्देश्य 100 सप्ताह नशा मुक्ति युवा अभियान को बढ़ावा देना है।
यूथ क्लब एसोसिएशन के प्रधान सुखजीत मान ने इसकी जानकारी दी। प्रतियोगिता में लड़के और लड़कियों की 100 मीटर व 400 मीटर दौड़ होगी। इसके साथ ही ऊंची कूद, लंबी कूद और एथलेटिक्स के मुकाबले भी करवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लड़कों के लिए कबड्डी और लड़कियों के लिए वॉलीबॉल के मुकाबले भी होंगे। इसमें केवल रानियां खंड के गांवों व शहर के खिलाड़ी ही भाग ले सकेंगे। खिलाड़ियों को बढ़-चढ़कर प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें