16 नवंबर से लागू होगा नया रेट , दूध के फैट रेट भी बढ़ने के आसार
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। सिरसा वीटा मिल्क प्लांट ने दूध की बिक्री दरों में वृद्धि की है। प्लांट ने शनिवार को नई दर सूची जारी की। ये नई दरें 16 नवंबर सोमवार से लागू होंगी।
फुल क्रीम दूध की दरों में तीन रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। अब उपभोक्ताओं को फुल क्रीम दूध 72 रुपये के बजाय 75 रुपये प्रति लीटर मिलेगा। सिरसा वीटा मिल्क प्लांट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी दिनेश मेहता ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि सिरसा प्लांट में गाय का दूध अधिक मात्रा में आता है। इससे बिक्री में नुकसान कम होने के कारण दरें बढ़ाई गई हैं। दूध की अन्य गुणवत्ता की दरों में भी निर्धारित वृद्धि की गई है। नई दरें लागू होने से उपभोक्ताओं को पहले से अधिक कीमत चुकानी होगी।
फैट रेट में बढ़ोतरी की संभावना
दिनेश मेहता ने बताया कि आने वाले समय में गाय के दूध के फैट रेट में भी बढ़ोतरी हो सकती है। इसके लिए अगले एक महीने तक समीक्षा की जाएगी। सिरसा वीटा में गाय के दूध की आवक अधिक है। इसी कारण फैट रेट बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है।