फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलकूद : 100 मीटर में प्रोमिला 300 में सपना दौड़ी सबसे तेज

Wed, 28 Jan 2026 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
शहीद भगत सिंह स्टेडियम में आयोजित खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लेती महिलाएं। सूचना विभाग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से महिलाओं एवं बालिकाओं के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक विकास को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शहीद भगत सिंह स्टेडियम में मंगलवार को सिरसा खंड की खंडस्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
100 मीटर दौड़ में प्रोमिला प्रथम, मीनू द्वितीय तथा सुनीता तृतीय स्थान पर रहीं। इसी प्रकार, 300 मीटर में सपना प्रथम, डिंपल द्वितीय तथा रजनदीप तृतीय स्थान पर रहीं, 400 मीटर की दौड़ में सुशीला प्रथम, प्रियंका द्वितीय और स्नेहा तृतीय स्थान पर रहीं। साइकिलिंग में ख्याति प्रथम, दीपशिखा द्वितीय और किरण तृतीय रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिस्कस थ्रो में रजनी प्रथम, बरखा द्वितीय तथा निशा तृतीय स्थान पर रहीं। म्यूजिकल चेयर में शोभा प्रथम, रामा रानी द्वितीय तथा लिछमा तृतीय स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभागियों को प्रथम पुरस्कार के रूप में 2100, द्वितीय को 1100 तथा तृतीय 750 रुपये की राशि प्रदान की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें