फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: जिले के सभी स्कूलों में खेल उपकरणों का होगा निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। प्रदेश के खेल मैदानों में खेलते हुए दो खिलाड़ियों की मौत के बाद शिक्षा विभाग ने गंभीरता दिखाई है। जिला शिक्षा अधिकारी ने जिले के सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर राजकीय व निजी स्कूलों के खेल परिसरों का तत्काल निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। उन्हें जांचना है कि कौन से खेल उपकरण खेलने के लिए लायक हैं, जो खेलने के लायक नहीं है और खिलाड़ियों के खतरा पैदा कर सकते हैं, उन्हें तुरंत प्रभाव से हटाया जाए।
विज्ञापन




डीईओ कार्यालय की ओर से दिए गए निर्देश के अनुसार ब्लॉक स्तर पर कमेटी गठित की जाए। यह कमेटी स्कूलों के खेल मैदानों और उपकरणों का भौतिक निरीक्षण कर नौ दिसंबर तक रिपोर्ट जमा करवाएगी। इतना ही नहीं कुछ समय पहले पाइका स्कीम के तहत स्कूलों में लगाए गए बास्केटबाल पोल की जांच कर स्कूल मुखिया अपनी रिपोर्ट पेश कर देंगे।

इसी जांच में सामने आया था कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मम्मड़खेड़ा में लगा पोल जर्जर पाया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रधानाचार्या ने तुरंत उस तुरंत हटवा दिया। अन्य स्कूलों में उपकरण सही पाए गए। अब एक बार फिर जिले के सभी स्कूलों में खेल उपकरणों की दोबारा जांच की जा रही है।
विज्ञापन




स्कूल मुखिया देंगे प्रमाणपत्र

गठित कमेटी अपने-अपने ब्लॉक के सभी सरकारी व निजी स्कूलों में जाकर जांच करेगी। सभी के खेल उपकरण सुरक्षित और उपयोग योग्य हैं या नहीं इसकी रिपोर्ट तैयार होगी। इसके साथ ही स्कूल मुखियाओं से यह प्रमाण-पत्र भी लिया जाएगा कि उनके स्कूल के खेल उपकरण खिलाड़ियों के लिए खतरा नहीं हैं। इसके बाद खंड शिक्षा अधिकारी अपनी संपूर्ण रिपोर्ट जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय को सौंपेंगे।

-

जिले के सभी राजकीय व निजी स्कूलों में खेल मैदानों व उपकरणों का निरीक्षण करवाने के निर्देश जारी किए गए हैं। निरीक्षण रिपोर्ट निर्धारित समय में जमा करवाना अनिवार्य है। - हरबंस सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी (खेल)।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें