फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: मिशन बुनियाद व सुपर-100 के तहत जागरूकता कार्यक्रम आज

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। शिक्षा विभाग की ओर से विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण और कॅरिअर मार्गदर्शन को ध्यान में रखते हुए रानियां में मिशन बुनियाद व सुपर-100 कार्यक्रम के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन छह दिसंबर को किया जाएगा। यह कार्यक्रम रानियां के राजकीय विद्यालय परिसर में आयोजित होगा, जिसमें रानियां खंड के सैकड़ों विद्यार्थी हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन


कार्यक्रम में विद्यार्थियों को शैक्षणिक अवसरों, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और उच्च शिक्षा से संबंधित आवश्यक जानकारी एक ही मंच पर उपलब्ध करवाई जाएगी। मिशन बुनियाद का मुख्य उद्देश्य सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों में बुनियादी शिक्षा को मजबूत करना है, जिसमें गणित, विज्ञान और भाषा जैसे विषयों पर विशेष ध्यान दिया जाता है।

वहीं सुपर-100 योजना के माध्यम से मेधावी विद्यार्थियों को इंजीनियरिंग, मेडिकल और अन्य उच्च स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए निशुल्क कोचिंग उपलब्ध करवाई जाती है। कार्यक्रम में विशेषज्ञ वक्ता विद्यार्थियों को इन योजनाओं के महत्व, पात्रता और लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। साथ ही किस प्रकार विद्यार्थी इन कार्यक्रमों का लाभ लेकर अपने भविष्य का मजबूत आधार तैयार कर सकते हैं, इस पर भी चर्चा होगी।
विज्ञापन


विकल्प फाउंडेशन देगी विशेष प्रशिक्षण

कार्यक्रम में विकल्प फाउंडेशन की टीम भी शामिल होगी, जो लंबे समय से शिक्षा क्षेत्र में विद्यार्थियों के कौशल विकास और कॅरिअर मार्गदर्शन पर काम कर रही है। फाउंडेशन की टीम विद्यार्थियों को प्रेरणादायक सत्रों के माध्यम से बेहतर लक्ष्य निर्धारण, समय प्रबंधन और परीक्षा की तैयारी के प्रभावी तरीकों के बारे में जागरूक करेगी। टीम का लक्ष्य छात्रों में आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करना है, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभावान विद्यार्थी भी शहरों की तरह बेहतरीन अवसर प्राप्त कर सकें।



ऑन द स्पॉट किए जाएंगे आवेदन

कार्यक्रम की एक महत्वपूर्ण विशेषता यह रहेगी कि विद्यार्थियों के लिए ऑन द स्पॉट आवेदन की सुविधा भी उपलब्ध होगी। जो विद्यार्थी सुपर-100 या मिशन बुनियाद के अंतर्गत किसी प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होना चाहते हैं, वे मौके पर ही आवेदन फॉर्म भर सकेंगे। इससे विद्यार्थियों और अभिभावकों दोनों को सुविधा होगी और उन्हें कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

-



खंड रानियां में बुनियाद व सुपर-100 के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें विद्यार्थियों को योजना के बारे में विस्तार से बताया जाएगा। वहीं ऑन द स्पॉट आवेदन भी किए जाएंगे। - डॉ. मुकेश कुमार, जिला विज्ञान विशेषज्ञ, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें