फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खंड स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में फुलकां की धाविकाओं का दबदबा

Sat, 20 Aug 2016 10:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
विज्ञापन
दाैड़तीं छात्राएं - फोटो : Bureau
विज्ञापन
खंडस्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता के तहत शुक्रवार को शहीद भगत सिंह स्टेडियम में लड़कियों के वर्ग की एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। इस प्रतियोगिता में गांव फुलकां की धाविकाओं का दबदबा रहा। अब विजेता खिलाड़ी जिलास्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
विज्ञापन


लड़कियों के अंडर-19 आयु वर्ग के मुकाबलों में 10 मीटर दौड़ में नेजाडेला कलां की मुस्कान ने पहला व मॉडल स्कूल की अनीता ने दूसरा, 200 मीटर दौड़ में मॉडल स्कूल की अनीता ने पहला और शाह सतनाम स्कूल की भावना ने दूसरा, 400 मीटर दौड़ में मॉडल स्कूल की अनीता ने पहला व नेजाडेला कलां की बसंती ने दूसरा, 800 मीटर दौड़ में नेजाडेला कलां की मुस्कान ने पहला व राजकीय कन्या स्कूल की पूजा ने दूसरा, 1500 मीटर दौड़ में नेजाडेला कलां की रजनी ने पहला व इसी स्कूल की राजबाला ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार 5000 मीटर दौड़ में राजकीय कन्या स्कूल की पूजा ने पहला व भरोखां की प्रवीण ने दूसरा स्थान हासिल किया। लंबी कूूद में नेजाडेला कलां की प्रियंका ने पहला व शाह सतनाम स्कूल की भावना ने दूसरा तथा ऊंची कूद प्रतिस्पर्धा में नेजाडेला कलां की रजनी ने पहला व नेजाडेला कलां की प्रियंका ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।

अंडर-17 आयु वर्ग में 100 और 200 मीटर दौड़ में फुलकां की रचना ने पहला व फुलकां की पूजा ने दूसरा, 400 मीटर दौड़ में फुलकां की रबीना ने पहला व खैरेकां की ज्योति ने दूसरा, 800 मीटर दौड़ में फुलकां की गायत्री ने पहला व फुलकां की पूनम ने दूसरा, 1500 मीटर दौड़ में फुलकां की पूजा ने पहला व फुलकां की रबीना ने दूसरा तथा 3000 मीटर दौड़ में फुलकां की रचना ने पहला व फुलकां की पूनम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। गोलां फेंक प्रतिस्पर्धा में आर्य स्कूल की सिमरन ने पहला व शाह सतनाम स्कूल की हिमानी ने दूसरा तथा ऊंची कूद प्रतिस्पर्धा में पतली डाबर की रबीना ने पहला व नेजाडेला कलां की मोनिका ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


इसी प्रकार अंडर-14 आयु वर्ग में 100 मीटर दौड़ में फुलकां की सिमरन ने पहला व फुलकां की ज्योति ने दूसरा, 200 मीटर दौड़ में फुलकां की ज्योति ने पहला व फुलकां की सिमरन ने दूसरा, 400 मीटर दौड़ में शाह सतनाम स्कूल की कंचन ने पहला व शाह सतनाम स्कूल की जसमीन ने दूसरा, 600 मीटर दौड़ में श्री राम न्यू सतलुज स्कूल की कुदरत ने पहला व फुलकां की कोमल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार गोला फेंक प्रतिस्पर्धा में बाजेकां की सोनियां ने पहला व नेजाडेला कलां की रेशमा ने दूसरा, डिस्कस थ्रॉ में वैदवाला की किरण ने पहला व बाजेकां की प्रियंका ने दूसरा तथा लंबी कूद प्रतिस्पर्धा में नेजाडेला कलां की संजना ने पहला व फुलकां की सिमरन ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता के आयोजन में एईओ अजीत सिंह सूरा, सहीराम चाहर, जोगिंद्र ठाकुर, बलविंद्र सिंह, डॉ. बलवीर सिंह, राजेश कुमार, विजय कुमार, चरणजीत सिंह, जगदीश कुमार, हरी सिंह, सुधीर कौशिक आदि का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें