फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशा रोकने में खेल निभा सकते हैं अहम भूमिका : एएसपी फैजल

Sat, 10 Jan 2026 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
रानियां में प्रतियोगिता का शुभारंभ करते एएसपी फैसल खान।
विज्ञापन
रानियां। श्री गुरदेव चैरिटेबल ट्रस्ट संत नगर की ओर से खेलों को बढ़ावा देते हुए नशे से नाता तोड़ो, खेलों से जोड़ो अभियान के तहत गुरदेव इंडोर स्टेडियम संतनगर में छठा मेगा बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन शुक्रवार शाम को किया गया है। जिसका शुभांरभ एएसपी फैसल खान ने बतौर मुख्य अतिथि किया। इस दौरान रानियां थाना प्रभारी गुरनमिंद्र सिंह व जीवन नगर चौकी प्रभारी चरणजीत सिंह बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित हुए।
विज्ञापन



इस मौके पर एएसपी फैजल खान ने कहा कि श्री गुरदेव चैरिटेबल ट्रस्ट बधाई का पात्र है, क्योंकि रानियां जैसे क्षेत्र में राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम होना बहुत बड़ी बात है। उन्होंने कहा कि नशे को रोकने के लिए खेल अहम भूमिका निभा सकते हैं। नशे की रोकथाम के लिए लोगों को भी जागरूक होना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि शासन-प्रशासन नशे पर प्रहार के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। ग्रामीण आंचल क्षेत्रों में खेलकूद की मुहिम को आगे बढ़ाकर नशे पर काबू पाया जा सकता है।
एएसपी ने कहा कि अन्य ग्रामीणों को भी इनसे प्रेरणा लेनी चाहिए और अपने-अपने गांवों में नशे की रोकथाम के लिए खेल गतिविधियों को बढ़ावा दें, ताकि युवा अपना ध्यान नशे से हटाकर अपने लक्ष्य की ओर लेकर जाएं। एएसपी ने कहा कि पुलिस की ओर से समय-समय पर गांवों में निरीक्षण कर नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है, ताकि तस्करों की कमर तोड़ी जा सके। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अपने स्तर पर भी प्रयास करें। इसके बाद अगर तस्कर नहीं समझते तो पुलिस को सूचित करें। यही नहीं जो नशा कर रहा है उसका उपचार करवाने में सहयोग करें। उन्होंने तस्करों को चेतावनी देते हुए कहा कि नशा एक कानूनी अपराध है, जितना दूर रहोगे अच्छा है, नहीं तो जेल की सलाखें आपके लिए तैयार है।
विज्ञापन

इस मौके पर रानियां थाना प्रभारी गुरनमिंद्र सिंह ने कहा कि ट्रस्ट के प्रयास सराहनीय है। खेल गतिविधियों को बढ़ावा देकर ही युवाओं का ध्यान नशे से हटाकर उन्हें अपने लक्ष्य की ओर मोड़ा जा सकता है। इस मौके पर श्री गुरदेव चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष हरपिंद्र कूका ने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए ही ट्रस्ट ने ये प्रयास शुरू किया था, जोकि आज एक अभियान बन गया है। राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के बैडमिंटन कोर्ट बनाकर युवाओं को अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है, ताकि युवा खेलों में भी अपना करियर बना सकें। उन्होंने कहा कि यहां से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवा राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर अपना व अपने अभिभावकों का नाम रोशन कर चुके हैं।
अमर कूका ने बताया कि इस मेगा टूर्नामेंट में हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, चडीगढ़ व महाराष्ट्र सहित उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध खिलाडिय़ों की करीब 400 टीमों ने भाग लिया है। जो अलग-अलग आयुवर्ग के अनुसार अपनी स्पर्धाओं में अपने कौशल का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता में पहुंचे खिलाडियों के लिए ट्रस्ट की ओर से सभी व्यवस्थाएं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें