फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: तार में स्पार्किंग, टूटकर गली में गिरा

विज्ञापन
 गली में टूट कर लटकती हुई बिजली की तार। 
विज्ञापन
डबवाली। डबवाली के वार्ड नंबर एक के उत्तम नगर में पार्षद वाली गली के नुक्कड़ पर लगे बिजली के खंभे की तारों में रविवार को अचानक तेजी के साथ स्पार्किंग होने लगी। देखते ही देखते कुछ ही पलों में तार टूटकर गली के बीच गिर गई और उसमें आग भी लग गई। गनीमत रही कि उस समय गली में कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन

वार्ड पार्षद ने तुरंत इसकी सूचना विद्युत विभाग के कर्मियों को दी। बिजली विभाग के कर्मचारियों ने सप्लाई को बंद कर दी, ताकि कोई हादसा न हो। इस संबंध में जानकारी देते हुए वार्ड पार्षद अरुण गर्ग, वार्ड के लोग दीपक सैन, विक्की सेठी, विशु कामरा, भोला सिंह, कृष्ण कुमार व अन्य ने बताया कि वार्ड में लगी इन बिजली की तारों की हालत काफी खराब हो चुकी है।
गर्मी के कारण तारे ढीली हो गई हैं। तारों में लोड पड़ने के साथ ही स्पार्किंग होती रहती है और बिजली गुल हो जाती है। इस कारण इस भयंकर गर्मी में उन्हें बेहद परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस बाबत कई बार इसकी शिकायत विद्युत विभाग को की जा चुकी है लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि सभी गली वालों को इस तरह के कंडम हुई तारों के कारण डर सताता रहता है कि कभी कोई हादसा न हो जाए। क्योंकि सुबह-शाम उनके छोटे बच्चे गली में खेलते रहते हैं। प्रशासन से मांग है कि इन तारों को बदला जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें