फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: शांतिपूर्ण मतदान संपन्न करवाने के लिए एसपी ने मांगा अतिरिक्त पुलिस बल

Wed, 11 Sep 2024 03:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने कहा कि चुनाव को लेकर जिला पुलिस की ओर जहां जिला के अंदर सुरक्षा के चाक-चौबंद प्रबंध किए जा रहे हैं। जिला के साथ लगती पंजाब और राजस्थान सीमा पर भी पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है। शांतिपूर्ण मतदान संपन्न करवाने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल मांगा गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिला पुलिस तथा अर्धसैनिक बलों के अधिकारियों व जवानों द्वारा शहर तथा ग्रामीण क्षेत्रों में फ्लैग मार्च कर आम जन को निष्पक्ष व स्वतंत्र चुनाव करवाने का विश्वास दिलाया गया है। पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने बताया कि संवेदनशील मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर पुख्ता प्रबंध किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि जिला पुलिस के सभी अधिकारियों तथा थाना प्रभारियों की बैठक लेकर चुनाव के दौरान विशेष सावधानी व सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि सिरसा पुलिस जिला के साथ लगते पंजाब व राजस्थान राज्यों की सीमाओं पर स्थापित किए गए पुलिस नाकों पर पूरी चौकसी बरती जा रही है तथा वहां से गुजरने वाले प्रत्येक वाहन तथा व्यक्ति को चेक किया जा रहा है।

गैर कानूनी धंधा करने वालों से सख्ती से निपटें : एसपी

सिरसा। एसपी विक्रांत भूषण ने मंगलवार को पुलिस लाइन के प्रशासनिक भवन में जिले के पुलिस अधिकारियों सहित सभी थाना प्रभारियों, सीआईए स्टाफ और एंटी नारकोटिक सेल की बैठक ली। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के लिए पांच अक्तूबर को मतदान होगा। इसलिए पूरी सावधानी बरतें। आमजन के साथ मैत्रीपूर्ण व्यवहार कर उनका सहयोग लें और गैर कानूनी कार्य करने वालों पर सख्ती करें। उन्होंने सभी पुलिस प्रभारियों को निर्देश दिए कि वह विशेष अभियान में और तेजी लाएं। अपराध, अपराधियों और गैर कानूनी धंधा करने वालों पर सख्ती कर आमजन से मैत्रीपूर्ण व्यवहार करें। एसपी विक्रांत ने कहा कि नशे जैसी सामाजिक बुराई को मिटाने के लिए लोगों का सहयोग लें और उन्हें नशे के खिलाफ अभियान में भाग लेने के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें