फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: राजकीय महिला महाविद्यालय में भूगोल विषय परिषद गठित

Wed, 11 Sep 2024 03:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। दो कॉलेजों में विषय परिषद गठित की गई। राजकीय महिला महाविद्यालय में विभागाध्यक्ष प्रो. रोहताश कुमार के संयोजन से भूगोल विषय परिषद का गठन किया गया।
विज्ञापन

महाविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी डॉ. विक्रमजीत सिंह ने बताया कि इसके लिए विद्यार्थियों के भौगोलिक ज्ञान के आधार पर पदाधिकारियों का चयन किया गया। इसमें बीए तृतीय वर्ष की छात्रा अनुप्रिया अध्यक्ष, बीए तृतीय वर्ष की प्रियंका उपाध्यक्ष, बीए द्वितीय वर्ष की सुशीला सचिव, बीए प्रथम वर्ष की खुशी वित्त सचिव, बीए प्रथम वर्ष की लक्षिता सहसचिव और बीए द्वितीय वर्ष की पलक को संगठन सचिव चुना गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य राम कुमार जांगड़ा ने परिषद के सभी नवनियुक्त सदस्यों को बधाई दी।


जीएनसी सिरसा में हुआ भौतिकी विज्ञान विषय परिषद का गठन

सिरसा। राजकीय नेशनल महाविद्यालय में प्राचार्य डाॅ. संदीप गोयल के संरक्षण में भौतिकी विज्ञान विषय परिषद की कार्यकारिणी का चयन किया गया। महाविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी डाॅ. हरविंदर सिंह ने बताया कि संयोजक के रूप में भौतिकी विज्ञान विभागाध्यक्ष एवं भौतिकी विज्ञान विषय परिषद प्रभारी डाॅ. भारती शर्मा और प्रो. सीमा रानी के पैनल ने दावेदारों का प्रत्यक्ष साक्षात्कार लिया। इस नवगठित कार्यकारिणी में रितु अध्यक्ष, ईशा उपाध्यक्ष, स्नेहा सचिव, लक्ष्य सहसचिव और बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा आस्था को प्रेस सचिव निर्वाचित किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें