फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनू हत्याकांड : कार से कुचलकर हत्या में शामिल छठा आरोपी गिरफ्तार

Fri, 22 May 2026 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। गांव खाजा खेड़ा में 26 अप्रैल को हुए सोनू हत्याकांड में पुलिस ने छठा आरोपी अभय निवासी गांव केलनिया, सिरसा को गिरफ्तार किया है। आरोपी जसविंदर उर्फ बठल और सागर गैंग के बीच लंबे समय से रंजिश चल रही थी।
विज्ञापन

घटना की रात बठल ने सागर को मारने के लिए अपनी कार तेजी से मोड़ी। सागर साइड में कूदकर बच गया लेकिन उसका पड़ोसी सोनू, उसकी मां मूर्ति देवी और भाई बलबीर कार की चपेट में आ गए। बठल ने सोनू पर कार तीन बार चढ़ा दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सदर थाना प्रभारी आईपीएस शिवम यादव ने बताया कि पहले ही पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी अभय को अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें