फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: मोबाइल चार्ज करते समय करंट लगने से राजमिस्त्री की मौत

Fri, 22 May 2026 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
डबवाली। शहर के वार्ड-5 महाराणा प्रताप नगर में वीरवार देर शाम मोबाइल चार्ज करते समय करंट लगने से 42 वर्षीय सुखपाल सिंह उर्फ मंगा की मौत हो गई। शुक्रवार को पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एसआई राजकौर ने बताया कि सुखपाल सिंह मूल रूप से पंजाब के श्रीमुक्तसर साहिब जिले के गांव गगड़ का निवासी था। वह पिछले एक वर्ष से डबवाली के महाराणा प्रताप नगर क्षेत्र में किराये के मकान में अकेला रह रहा था। वह राजमिस्त्री का कार्य करता था। उसके दो बेटे है।
पत्नी से मनमुटाव के चलते 10 सालों से वह अलग रह रहा था। जांच अधिकारी ने बताया कि मृतक के भाई रामपाल सिंह के मुताबिक बिजली का करंट लगने से सुखपाल की मौत हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें