फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: जेल से पैरोल पर आए बेटे ने मां पर डंडे से किया हमला, केस दर्ज

Tue, 06 May 2025 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। पत्नी की हत्या के मामले में जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे एक युवक ने पैरोल पर घर आने के बाद अपनी मां पर डंडे से हमला कर दिया। सदर थाना पुलिस ने घायल मां का बयान दर्ज कर आरोपी पुत्र के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में सिरसा के गांव मंगाला निवासी दारो बाई ने बताया कि उसके छोटे बेटे अशोक कुमार ने साल 2018 में अपनी पत्नी वीरपाल कौर की हत्या कर दी थी। इस मामले में उसको उम्र कैद सजा हो चुकी है। अब वह 15-20 दिन पहले सिरसा जेल से 70 दिन की पैरोल पर घर पर आया हुआ है और शराब पीकर उसके साथ झगड़ा करता है।
विज्ञापन

दारो बाई ने बताया कि 3 मई को वह अपने घर पर थी। इसी दौरान अशोक आया और झगड़ा करने लगा। अशोक उससे शराब पीने के लिए रुपये मांग रहा था। जब उसने रुपये देने से मना कर दिया तो अशोक ने डंडा उठाकर उसपर हमला कर दिया। शोर मचाने पर उसका दूसरा बेटा बिंदर आ गया।
विज्ञापन

दारो बाई का कहना है कि जब बिंदर बीच बचाव करने लगा तो अशोक उसके साथ भी झगड़ा करने लगा और कहने लगा कि पैसे नहीं दिए तो सभी को जान से मार देगा। कुछ देर बाद वह घर से चला गया। इसके बाद बिंदर ने उसे सिविल हॉस्पिटल में दाखिल करवाया। जांच अधिकारी हरीश कुमार का कहना है कि आरोपी अशोक को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें