फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: मां और उसके प्रेमी को इस हाल में देख खौल गया बेटे का खून, दोनों को मारा और लाशें लेकर पहुंचा थाने

Fri, 28 Nov 2025 12:14 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा

सार

हरियाणा के सिरसा में बेटे ने अपनी मां और उसके प्रेमी की हत्या कर दी। पुलिस पूछताछ में युवक ने कहा उसे कई दिनों से शक था कि उसकी मां का पड़ोस में रहने वाले शख्स से अवैध संबंध चल रहा था। डिटेल में पढ़ें खबर...
विज्ञापन
युवक इस पिकअप में थाने लाया दोनों शव - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गांव सिकंदरपुर में शुक्रवार सुबह एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक बेटा अपनी मां और उसके प्रेमी की हत्या कर शव गाड़ी में डालकर सदर थाने पहुंचा। सदर थाने में पहुंचने के साथ ही पुलिस को बोला कि गाड़ी में दो शव पड़े हैं उन्हें निकाल लो और खुद शख्स थाने के अंदर बैठ गया। पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में रखवा दिया।

विज्ञापन


चुन्नी से गला घोंटकर दोनों को उतारा मौत के घाट 

जानकारी के मुताबिक सिकंदरपुर में एक युवक ने अपनी मां और पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति को संबंध बनाते हुए वीरवार रात को रंगे हाथों पकड़ लिया। युवक ने घर में घुसकर दोनों की चुन्नी से गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद शुक्रवार सुबह 9 बजे दोनों के शवों को गाड़ी में लेकर सीधा सदर थाने सिरसा पहुंच गया। थाने में सीधे गाड़ी लगाने पर पुलिस ने उसे रोका तो उसने कहा कि गाड़ी में उसकी मां और प्रेमी की लाश है। गाड़ी से दोनों की लाश निकाल लो।

विज्ञापन

थाने में मचा हड़कंप - फोटो : संवाद

पुलिस ने हिरासत में लिया युवक 

इसके बाद थाने में हड़कंप मंच गया । पुलिस ने गाड़ी की जांच की तो गाड़ी में दो शव रखे हुए थे। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में ले लिया और युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस पूछताछ में युवक ने बताया कि मेरी मां के पड़ोसी के साथ अवैध संबंध थे। इसका मुझे कई दिनों से शक था। मैंने गुरुवार रात दोनों को रंगे हाथों पकड़ लिया जिसके बाद मैंने दोनों की हत्या कर दी। फिलाहल पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।

ये भी पढ़ें: Haryana Crime: ससुराल पक्ष की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने किया सुसाइड, तीन साल पहले हुई थी शादी, केस दर्ज 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें