फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: सर्वसम्मति से एसएस जैन सभा के प्रधान बने सोमप्रकाश जैन

Sat, 19 Sep 2026 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
रानियां। एसएस जैन सभा रानियां में जैन समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को हुई। इस बैठक में सभा के प्रधान पद पर विचार-विमर्श किया गया। गहन चर्चा के बाद सोमप्रकाश जैन को सर्वसम्मति से प्रधान चुना गया।
विज्ञापन

सोमप्रकाश जैन पिछले 11 वर्षों से रानियां जैन सभा में महामंत्री के पद पर समाज की सेवा कर रहे थे। उनके कार्यों और समाज के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें प्रधान पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। समाज के पदाधिकारियों और गणमान्य लोगों ने प्रधान पद पर विचार-विमर्श किया।
गहन चर्चा के बाद समाज के सदस्यों ने आपसी भाईचारे की मिसाल कायम की। जैन समाज के लोगों ने उनकी नियुक्ति पर खुशी जताई और उनका स्वागत किया। नवनियुक्त प्रधान सोमप्रकाश जैन ने समाज के सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे मिली जिम्मेदारी का पूरी कर्तव्यनिष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करेंगे।
विज्ञापन

सोमप्रकाश जैन ने 11 वर्षों तक महामंत्री के रूप में समाज की सेवा की है। उनके इस लंबे अनुभव और समाज के प्रति गहरे समर्पण को देखते हुए उन्हें प्रधान पद के लिए चुना गया। यह नियुक्ति जैन समाज की बैठक में सर्वसम्मति से हुई। समाज के गण्यमान्य लोगों और पदाधिकारियों ने उनके नाम पर सहमति जताई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें