फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशामुक्त हो समाज, यही हमारा लक्ष्य : डीएसपी

Sun, 02 Mar 2025 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय कपिल अहलावत ने अपनी टीम सहित गांव नीलियांवाली में भ्रमण किया। ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं व जल्द ही समाधान का आश्वासन दिया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि नशा मुक्त समाज ही हमारा लक्ष्य है। इस मौके पर थाना सदर के प्रभारी निरीक्षक ब्रह्म प्रकाश व कर्मचारियों सहित ग्राम प्रहरी, ड्रग्स मुक्त टीम मौजूद रही।
उप पुलिस अधीक्षक ने गांव में सभी को ग्राम प्रहरी के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि गांव की कोई भी समस्या हो चाहे वृद्ध को या महिला, बच्चे, लड़कियों को, तो आप तुरंत अपने प्रहरी को बताएं।
विज्ञापन

नशा समाज के लिए गंभीर समस्या है, इसे मिटाने के लिए जन आंदोलन की जरूरत है। जब समाज का प्रत्येक व्यक्ति अपने गांव, मोहल्ले तथा वार्ड की जिम्मेदारी लेगा और न स्वयं नशा करेगा और न ही अपने क्षेत्र में बिकने देगा, तभी यह अभियान कामयाब होगा।
उन्होंने कहा कि युवा नशे की चपेट में आकर अपराध की तरफ बढ़ रहा है, इसलिए मां-बाप अपने बच्चों की दैनिक गतिविधियों पर पूरी नजर रखें। उन्हें नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेलकूद तथा अन्य सामाजिक हित की गतिविधियों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि पुलिस अधीक्षक डबवाली सिद्धान्त जैन के नेतृत्व में पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है, जिसके सार्थक परिणाम सामने आ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि पुलिस नशा तस्करों पर लगातार कार्रवाई कर रही है। इसलिए गांव में किसी भी प्रकार की अगर कोई संदिग्ध गतिविधि नजर आती है तो ग्राम प्रहरियों को इसकी जानकारी दें ताकि गांव में शांति एवं कानून व्यवस्था को बनाया रखा जा सके। प्रहरी के माध्यम से आप कोई भी सूचना दे सकते है जिसमें कोई नशा तस्कर और अन्य अवैध धंधों में शामिल हो। जो सूचना देगा उसका नाम गोपनीय रखा जायेगा । गांव में शराब पीकर परिवार में बच्चों के साथ झगड़ा या मारपीट करता है, उसकी सूचना आप तुरंत प्रहरी को दो।
विज्ञापन

उप पुलिस अधीक्षक ने बुजुर्ग व्यक्तियों से बातचीत की और उनसे पूछा कि आपका परिवार ठीक से देखभाल कर रहा है या नहीं तो मौजूद बुजुर्गों ने कहा कि हम बिलकुल संतुष्ट है। उन्होंने कहा कि सेमिनार व गोष्ठियां आयोजित कर आमजन को नशे के खिलाफ जागरूक कर रहे हैं। नशे के खिलाफ अभियान को सफलता के शिखर तक ले जाने के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अग्रणी भूमिका निभानी होगी। इस अवसर सरपंच निलियांवाली व ग्रामीण महिला-पुरुष उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें