फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: मौसम के बदले मिजाज का सेहत पर पड़ रहा असर

Sun, 02 Mar 2025 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
 नागरिक अस्पताल में लगी मरीजों की लाइन। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। जिले में तीन दिनों से तापमान में उतार-चढ़ाव आने से लोगों की सेहत पर भी असर पर पड़ने लगा है। मौसम का मिजाज बदलने से नागरिक अस्पताल में अब मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। आमजन बुखार के साथ थकान और संक्रमण से परेशान हैं। बच्चों से लेकर बुजुर्ग इसकी चपेट में आ रहे हैं।





नागरिक अस्पताल में एक सप्ताह पहले जहां औसतन एक हजार के करीब मरीज आते थे, अब मौसम बदलने से यह आंकड़ा 1200 के पार हो गया है। दरअसल, इन दिनों मौसम परिवर्तनशील है। ऐसे में कभी बादलवाही तो कभी तेज धूप और रात में मौसम के सर्द होने का असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। वायरल से जिले में मरीजों की तादाद बढ़ रही है। सर्दी और खांसी के साथ जुकाम और मौसमी बीमारी से लोग ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। अस्पताल में आने वाले अधिकतर मरीजों को चिकित्सक पहले रक्त की जांच कराने के बाद ही रिपोर्ट के आधार पर दवा दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन






कोट्स

दिन में धूप के बाद रात की सर्दी और पूरे दिन चलने वाली तेज हवाओं का असर सेहत पर देखने कोे मिलने लगा है। इस बदलते मौसम में लोगों की हल्की सी भी लापरवाही सेहत को नुकसान कर रही है। ऐसे में खाने पीने मेंं परहेज के साथ ठंडे पदार्थों के सेवन से परहेज करने चाहिए। अभी अस्पताल में आने वाले मरीज की संख्या में करीब 50 फीसदी मरीज सर्दी, जुकाम, बुखार, थकान से ही प्रभावित हैं।- डॉ. भरत भूषण, शिशु एवं बाल रोग विशषज्ञ, नागरिक अस्पताल, सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें