फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: लोगों के लिए समाजसेवी संस्थाओं ने लगाया हलवा, मीठे चावल, चाय, गन्ने के जूस का लंगर

Fri, 21 Jul 2023 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
लोगों को हलवा का प्रसाद बांटतीं रानियां की संगत।
विज्ञापन
रानियां। बाढ़ के संभावित खतरे को लेकर अलर्ट होकर तटबंधों पर बैठे लोगों की सहायता के लिए समाजसेवी संस्थाएं भी आगे आ रही हैं। समाजसेवी संस्थाओं की ओर से इन लोगों के लिए लंगर प्रसाद की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन

गुरुद्वारा घर में लंगर बनाकर इन लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। इसके साथ ही अलग-अलग सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधि व सदस्य सहयोग स्वरूप सामग्री लेकर तटबंध पर पहुंच रहे हैं। संस्थाओं की ओर से हलवा, मीठे चावल, चाय, गन्ने का जूस व लंगर प्रसाद की व्यवस्था की जा रही है। थोड़ी-थोड़ी देर बाद संस्था के सदस्य खाने-पीने की सामग्री लेकर तटबंध पर पहुंच जाते हैं और वहां बैठे ग्रामीणों व किसानों की सेवा कर रहे हैं।
रानियां की नामधारी संगत की ओर से तटबंध पर बैठे किसानों के लिए हलवा प्रसाद की व्यवस्था की गई। थेहड़ी शमिन्द्र सिंह की ओर से मीठे चावल बांटे गए। वहीं बणी के समीप तटबंध पर गन्ने के जूस की व्यवस्था की गई। डेरा सच्चा सौदा की ओर से चाय, पानी व लंगर प्रसाद की व्यवस्था की जा रही है। श्री ओम साईं समिति रानियां की ओर से तटबंध पर बैठे लोगों के लिए बिस्कुट व अन्य खाद्य सामग्री की व्यवस्था की गई। युवा व्यापार मंडल रानियां के प्रधान सोनू ग्रोवर व बीएस स्कूल रानियां के स्टाफ सदस्यों ने तटबंध पर जाकर लोगों को समोसे बांटे। सोनू ग्रोवर ने कहा कि मानवता की सेवा सबसे बड़ी सेवा है। युवा व्यापार मंडल की ओर से लोगों की हरसंभव सहायता की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें