फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

... तो सात फरवरी से करनाल में लगाएंगे पक्का मार्च

विज्ञापन
लघुसचिवालय के समक्ष प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के पुतला फूंकने के लिए ले जाते किसान। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
सिरसा। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर 31 जनवरी का दिन पूरे देश के किसानों ने विश्वासघात दिवस के रूप में मनाया। इस दौरान किसानों के तीनों संगठन एक साथ सरकार का पुतला फूंकने के लिए लघु सचिवालय में पहुंचे। किसानों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मांगों को पूरा नहीं किए जाने पर सात फरवरी को करनाल में पक्का मोर्चा लगाने का एलान किया। किसानों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल का पुतला फूंकने के बाद राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन तहसीलदार गुरदेव को सौंपा।
विज्ञापन

भारतीय किसान एकता, हरियाणा किसान मंच और चढूंनी संगठन के किसान सोमवार को लघु सचिवालय के समक्ष एकत्रित हुए। यहां हरियाणा किसान मंच की ओर से विगत चार दिनों से मांगों को पूरा करने की मांग को लेकर पक्का मोर्चा लगाया गया है। किसान जत्थेबंदियों ने एकत्रित होकर केस वापसी, खराब फसलों का मुआवजा, नहर पानी की कटौती की पूर्ति, आवारा पशुओं का समाधान, बुढ़ापा पेंशन बहाल करने, यूरिया-डीएपी खाद की आपूर्ति, बिना शर्त ट्यूबवेल कनेक्शन आदि मांगों को पूरा किए जाने की मांग की।
भारतीय किसान एकता के अध्यक्ष लखविंद्र सिंह औलख ने कहा कि सरकार ने तीन कृषि कानूनों को वापस लेने के बाद भी किसानों पर लगाए गए केसों को वापस नहीं लिया गया है। इसके साथ ही एमएसपी गारंटी कानून पर किसानों और सरकार के बीच कमेटी गठित कर समाधान करने की बात कही थी। किसानों की अन्य मांगें मानने का सरकार ने लिखित रूप में आश्वासन दिया था लेकिन अभी तक उनकी किसी भी मांग को पूरा नहीं किया गया है।
विज्ञापन

हरियाणा किसान मंच से प्रहलाद भारुखेड़ा ने कहा कि हरियाणा के किसान सात फरवरी को करनाल के लघु सचिवालय में अनिश्चितकालीन धरना करेंगे। इसके लिए गांव-गांव जाकर लोगों से करनाल कूच के लिए आह्वान किया जा रहा है। इस मौके पर पगड़ी संभाल जट्टा हरियाणा से मनदीप नाथवान, बीकेयू चढूनी से सिकंदर रोड़ी, हरियाणा किसान सभा से कामरेड स्वर्ण सिंह, अखिल भारतीय किसान सभा कामरेड सुरजीत सिंह, भावदीन टोल प्लाजा से रामचंद, पंजुआना लंगर कमेटी से हरचरण कंवर, गुरप्रीत गिल, कवलजीत कौर सरपंच खाजाखेड़ा, गुरमीत नकोड़ा, महिंद्र ढिल्लों, गुरदीप मल्लेवाला, अरविंद भाऊ रोड़ी, सुनील खारिया, वकील गुरतेज सिंह, लक्ष्मण सूरतिया आदि उपस्थित रहे।
-------
आईएमए के साथ चल रहे विवाद का भी मुद्दा उठा
किसानों प्रदर्शन के दौरान आईएमए और वैदवाला के ग्रामीण में चल रहे विवाद का मुद्दा भी गरमा उठा। चढूंनी संगठन ने उपायुक्त अनीश यादव को मांगपत्र सौंपा और डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि निजी अस्पतालों के चिकित्सक मरीजों से मनमाने पैसे वसूल रहे है। यदि किसी का गलत इलाज किया जाता है तो गलती भी नहीं मानते है। उन्होंने आरोप लगाया कि वैदवाला गांव के खिलाड़ी का भी चिकित्सक द्वारा गलत ऑपरेशन किया गया और शिकायत की तो महिला चिकित्सक ने ग्रामीण पर ही कई आरोप लगाकर मामला दर्ज करवा दिया, जोकि पूरी तरह से गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें