फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: संतोष बेनीवाल राष्ट्रीय सरपंच संघ की प्रवक्ता, सुभाष कासनिया उपाध्यक्ष नियुक्त

Wed, 12 Aug 2026 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चोपटा। राष्ट्रीय सरपंच संघ ने अपनी नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन किया है। इसमें सिरसा जिले की दड़बा कलां ग्राम पंचायत की सरपंच संतोष बेनीवाल को राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया गया है। ग्राम माखोसराणी के सरपंच सुभाष कासनिया को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है।
संघ के नियुक्ति पत्र के अनुसार, 10 अगस्त को जयपुर में बैठक हुई थी। इस दौरान पूर्व कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। संतोष बेनीवाल को संगठन में उनके योगदान और सक्रिय भूमिका के कारण चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुभाष कासनिया को उनकी कार्यकुशलता और संगठनात्मक गतिविधियों में योगदान के लिए यह पद दिया गया। राष्ट्रीय सरपंच संघ ने उम्मीद जताई कि दोनों पदाधिकारी संगठन को मजबूत करेंगे। वे देशभर के सरपंचों की समस्याओं और मांगों को प्रभावी ढंग से उठाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें