फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: रसोई में महिला को सांप ने डंसा, प्राथमिक उपचार के बाद रेफर

Mon, 21 Sep 2026 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
परिजनों ने सपेरे की मदद से सांप को पकड़वाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
डबवाली। गांव डबवाली में शनिवार सुबह एक 53 वर्षीय महिला को सांप ने डस लिया। वह रसोई घर में चाय बनाने गई थी। महिला को तुरंत इलाज के लिए डबवाली के उप-मंडल नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया।
प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे सिरसा रेफर कर दिया गया। गांव डबवाली निवासी सिमरजीत कौर पत्नी सुखदेव सिंह शनिवार सुबह करीब 5 बजे परिजनों के लिए चाय बना रही थी। इसी दौरान फर्श पर छिपे एक सांप ने उसके पैर पर डस लिया।
विज्ञापन

महिला के चिल्लाने पर परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति को संभालते हुए उसे डबवाली के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों ने बताया कि सांप काले रंग का था और उसकी लंबाई करीब साढ़े तीन फीट थी।
विज्ञापन

हादसे के बाद परिजनों ने सतर्कता बरती। उन्होंने सपेरे की मदद से सांप को पकड़वा दिया। डॉक्टरों द्वारा दिए गए प्राथमिक उपचार के बाद महिला को बेहतर इलाज के लिए सिरसा रेफर किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें