फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: गग्गू गदराणा हत्याकांड में आरोपी को पिस्तौल देने वाले तस्कर को किया काबू

Sat, 19 Oct 2024 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कालांवाली। देवेन्द्र उर्फ गग्गू गदराणा हत्याकांड में आरोपी हरप्रीत उर्फ घुग्गी को पिस्तौल उपलब्ध करवाने वाले तस्कर को थाना कालांवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान लक्ष्मण कुमार निवासी गदराना के रूप में हुई है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी कालांवाली सब इंस्पेक्टर रामफल ने बताया कि 10 जून को संदीप सिंह उर्फ सीपा पुत्र जग्गा सिह वासी गांव गदराना के बयान पर मामला दर्ज किया गया था। उसने बताया था कि उसका दोस्त देवेन्द्र सिंह उर्फ गग्गू वासी गदराणा सुबह की सैर करके वापस घर की ओर आ रहे थे। इस दौरान एक तेज रफ्तार ने गग्गु को जान से मारने की नियत से सीधी टक्कर मारी दी। टक्कर लगने के कारण उसका दोस्त गग्गू साइड में जा गिरा। इतने में दो गाड़ियों और एक मोटरसाइकिल पर आए 10/15 लोगोंं ने तलवार-कापों से वार कर गग्गू की हत्या कर दी। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार तीन टीमें गठित की गई। अभियोग में पहले तीन किशोर सहित 13 आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल में भेजा गया है। अब जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी लक्ष्मण कुमार ने आरोपी हरप्रीत उर्फ घुग्गी को पिस्तौल उपलब्ध करवाया गया था। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार करके जेल में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें