फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: झारखंड से अफीम सप्लाई करने वाला तस्कर गिरफ्तार, सात दिन की रिमांड पर

Mon, 22 Jul 2024 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
तस्करी के मामले में आरोपी को हो चुकी है 15 साल की सजा, एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम प्रोडक्शन वारंट पर सिरसा लेकर आई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। झारखंड के जिला चित्ररा से अफीम की सप्लाई करने वाले तस्कर को लेकर एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम प्रोडक्शन वारंट पर सिरसा लेकर आई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके सात दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो युनिट सिरसा ने 23 जून 2023 को सिरसा बस स्टैंड से दो युवकों से 3 किलो 30 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया था। एचएसएनसीबी यूनिट सिरसा इंचार्ज इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में पता लगा कि आरोपी यह अफीम बिंदु नामक व्यक्ति से झारखंड के जिला चित्ररा से खरीद कर लाए थे। जांच करने पर पता चला कि आरोपी को झारखंड पुलिस में धारा 307 के तहत गिरफ्तार कर जेल भेजा हुआ है। इसके बाद झारखंड पुलिस से संपर्क कर आरोपी बिंदू को प्रोडक्शन वारंट पर सिरसा लाया गया। आरोपी को कोर्ट में पेश कर सात दिन का रिमांड हासिल किया गया। इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने बताया कि पूछताछ में आरोपी बिंदू ने बताया कि वह झारखंड से अफीम तस्करी का नेटवर्क चलाता था। हरियाणा और पंजाब में अफीम सप्लाई करवाता है। आरोपी से पूछताछ जारी है और पूछताछ के दौरान कई अन्य खुलासे भी होंगे। बता दे कि आरोपी बिंदू को 9 किलोग्राम अफीम तस्करी के मामले में 15 साल की सजा हो चुकी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें