फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव में झगड़ा होने की बात कहकर लिया था रंजीत और गगनदीप ने किराए का मकान

विज्ञापन
इस मकान में रहते थे दोनों तस्कर भाई। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
2700 करोड़ की हेरोइन तस्करी मामले में वांछित रणजीत सिंह और गगनदीप सिंह के रिश्तेदार गुरमीत सिंह को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने गुरमीत सिंह को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। वहीं इस मामले में गुरमीत सिंह से सिरसा पुलिस के डीएसपी राजेश चेची ने पूछताछ की। पूछताछ में गुरमीत सिंह ने बताया कि वह गगनदीप सिंह का दूर की रिश्तेदारी में साढूं है। उसके दादा के परिवार के कुछ सदस्य तरनतारण क्षेत्र में रहते हैं, उसी गांव में गगनदीप भी विवाहित है। इसलिए वह दूर की रिश्तेदारी में उसका साढूं लगता है। गुरमीत सिंह ने पूछताछ में बताया कि गगनदीप और रंजीत सिंह ने उसे बताया था कि उनका गांव में किसी के साथ लड़ाई झगड़ा हो गया है और वे अब इस क्षेत्र में नहीं रह सकते। इसलिए उसे सिरसा में ही मकान दिलवा दें। उनकी बातों में आकर ही उसने उन्हें मकान दिलवा दिया। उसे नहीं पता था कि वे दोनों तस्करी के मामले में वांछित हैं। गुरमीत सिंह ने पूछताछ के दौरान खुद को शुगर का मरीज भी बताया। सिरसा पुलिस ने गुरमीत सिंह के पास एक किलो 200 ग्राम चूरापोस्त बरामद किया था। बता दें कि गुरमीत सिंह ने रंजीत और गगनदीप को सिरसा के बेगू गांव के पास एक किराए का मकान अपनी आईडी पर दिलाया था।
विज्ञापन

अमृतसर के नजदीक से दोबारा आई पंजाब पुलिस, शाम पांच बजे तक रही
शनिवार को एनआईए और पंजाब पुलिस के वांछित हेरोइन तस्कर रणजीत सिंह और गगनदीप को काबू करने के बाद एनआईए और अमृतसर पुलिस वापस चली गई थी। लेकिन अमृतसर से कुछ ही दूरी पर हरिकेपतन दरिया के पास से अमृतसर पुलिस ने उच्च अधिकारियों के आदेश पर तीन गाड़ियों को वापस सिरसा भेज दिया। तीन गाड़ियों में इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी के नेतृत्व में पंजाब पुलिस के जवान वापस एक बजे सिरसा पहुंच गए। करीब पांच बजे तक पुलिस कर्मचारियों ने घर के आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से जानकारियां जुटाई। इसके बाद शाम पांच बजे के बाद पुलिस सिरसा से चले गए।
गुरमीत पेशे से छतीसगढ़ में कोयले के ट्रक पर ड्राइवर है। पूछताछ में उसने बताया कि रंजीत और गगनदीप ने अपने गांव में लड़ाई-झगड़ा होने की बात बताकर मकान किराए पर दिलाने के लिए कहा था। बाकी पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजेश कुमार चेची, डीएसपी सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें