फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: स्लोगन लेखन और पोस्टर में दिखाई सृजनात्मकता, प्रदूषण मुक्त दिवाली मनाने का संदेश दिया

Sun, 19 Oct 2025 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थी पोस्ट मे​किंग प्रतियोगिता के दौरान पोस्टर दि
विज्ञापन
सिरसा। राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने स्वच्छता, प्रदूषण मुक्त दिवाली, हर घर दीपावली, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सद्भाव जैसे विषयों पर शानदार पोस्टर बनाए।
विज्ञापन

बच्चों की रचनात्मकता और रंगों के प्रयोग ने निर्णायक मंडल को भी प्रभावित किया। स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने ग्रीन दिवाली, सेलिब्रेट सेफ दिवाली जैसे विषयों पर सार्थक संदेश दिए। प्रतियोगिता में दीक्षा प्रथम, गुनगुन, द्वितीय, प्रियंका तृतीय रही।
प्राचार्य मदन मलिक ने विद्यार्थियों को पर्व की बधाई दी। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों की प्रतिभा को निखारने का मंच प्रदान करते हैं। दिवाली जैसे त्योहारों पर की गई रचनात्मक गतिविधियां बच्चों को भारतीय संस्कृति से जोड़ने का काम करती हैं। इस अवसर पर जयकरण प्रवक्ता इतिहास ने बताया कि इतिहास भी हमें सीखाता है कि दीपावली जो त्योहार दीपों का त्योहार है और मिट्टी के दिए का ही ज्यादा प्रचलन हो ताकि यह कला और संस्कृति जीवित रहे ।
विज्ञापन

-
बच्चों ने ली पटाखे न जलाने की शपथ
विद्यालय के हिंदी प्रवक्ता चमन भारतीय ने कहा कि हमें अपनी संस्कृति को बचाने के लिए और संस्कृति को जीवित रखने के लिए दीपावली के पावन पवित्र त्योहार पर पटाखे नहीं जलाएंगे और प्रदूषण नहीं फैलाएंगे और मिट्टी के दिए खरीद कर लाएंगे ताकि इस व्यवसाय से जुड़े लोग और उनकी कला जीवित रहे। दीपावली दीयों का त्योहार है घर घर पर मिट्टी के दीपक रोशन हो और पटाखे फुलझड़ियां रॉकेट आदि न चलाकर प्रदूषण मुक्ति का संदेश दे ताकि हमारा पर्यावरण स्वच्छ रहे और कोई बीमारी न फैले ।


इन विद्यार्थियों ने ली पटाखे न जलाने की शपथ
विद्यालय के विद्यार्थी दीक्षा, गुनगुन लड़वाल, प्रियंका, गंगा रजनी, लक्ष्मी वंदना लड़वाल, गुनगुन लड़वाल, वंशिका, सपना, यशिका, महान और नीरज विद्यार्थियों ने भी यह शपथ ली कि हम मिट्टी के दिए जलाएंगे। इस दीपावली पर पटाखे इत्यादि बिल्कुल नहीं जलाएंगे ताकि हमारा भारत प्रदूषण मुक्त हो और यही दीपावली का संदेश है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें