फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: 90.4 एफएम पर फिर आएगी जागरूकता कार्यक्रमों की बहार

Sun, 19 Oct 2025 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्विद्यालय (सीडीएलयू) के कुलपति विजय कुमार के आदेशानुसार एक नए कार्यक्रम साडा हक कानूनी नुक्ते शुरू किया गया है।
विज्ञापन

यह प्रोग्राम 90.4 एफएम रेडियो सिरसा में सेवानिवृत्त डिप्टी जिला अटॉर्नी तथा लीगल एड डिफेंस काउंसिलिंग मीरा गरबा के साथ गरीब व जरूरतमंद लोगों के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पर आधारित रहा। रविवार को प्रसारित कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के बारे में स्टेशन डायरेक्टर तथा जर्नलिज्म एंड मॉस कम्युनिकेशन के अध्यक्ष सेवा सिंह बाजवा तथा एंकर मोहनलाल एडवोकेट की श्रोताओं के साथ लाइव चर्चा की ।
मुख्यातिथि गरबा ने बताया कि जिला एवं सत्र न्यायाधीश पुनीश जिंदिया के कुशल नेतृत्व तथा मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव तथा चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट प्रवेश सिंगला की ओर से हर प्रकार से गांव, शहरों, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड व सभी सार्वजनिक स्थलों, जहां पर लोग इक्टठे रहते है, वहां जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाते हैं। उन्होंने श्रोताओं द्वारा फोन पर किए गए सवालों का जवाब दिया।
विज्ञापन

मीरा गरबा के अध्यक्ष प्रोफेसर सेवा सिंह ने मोहनलाल के साथ अभिनंदन किया। विश्वविद्यालय के कुलपति विजय कुमार ने बताया कि इस चैनल से विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक प्रोग्राम, हर प्रकार के पंजाबी, हरियाणवी, राजस्थानी, में हर बार नए विशेषज्ञ शिरकत करेंगे।
विज्ञापन

कानून पर भी एक प्रोग्राम रखा गया हैं, जिसमें विशेषज्ञों को बुलाकर श्रोताओं की जिज्ञासा को शांत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 01666-236242 और 01666-238242 पर कॉल करके कोई भी शख्स लाइव सवाल-जवाब व अपने मनोरंजन व ज्ञान में वृद्धि कर सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें