चोरी की बाइक के साथ पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : Sirsa
सीआईए टीम ने चोरी की छह बाइक के साथ दो आरोपियों को काबू किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान संजय उर्फ फौजी निवासी खैरेकां व फौजी उर्फ हेमराज जेजे कॉलोनी निवासी के रूप में हुई है।
सीआईए इंस्पेक्टर नरेश कुमार ने बताया कि सीआईए की एक टीम हेड कांस्टेबल विनोद कुमार के नेतृत्व में जेजे कॉलोनी पुलिया के नजदीक मौजूद थी। टीम को सूचना मिली कि चोरी की बाइक सहित दो युवक जेजे कॉलोनी में घूम रहे हैं। टीम ने कार्रवाई करते हुए पुलिया के नजदीक नाकाबंदी करके बाइक सवार दो युवकों को काबू करके कागजात जांचे तो बाइक चोरी की मिली। आरोपियों से गहनता से पूछताछ की गई तो आरोपियों ने सिरसा व फतेहाबाद क्षेत्र से बाइक चोरी की कुल छह वारदातें कबूल की। आरोपियों के मकान से चोरी की बाइक बरामद की गई है।