फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: जिले में सामान्य रहे हालात, रोडवेज ने छह रूटों पर बस सेवा की बहाल

Mon, 12 May 2025 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
गांव अहमदपुर में रविवार रात हुआ ब्लैकआउट। संवाद। 
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। भारत और पाकिस्तान में सीजफायर होने के बाद रविवार को जिले में हालात सामान्य रहे। परिवहन विभाग ने छह रूटों पर बस सेवा फिर से बहाल कर दी है। हालांकि सुरक्षा के मद्देनजर जिला प्रशासन अभी भी पूरी तरह से सतर्क है।

पाकिस्तान की ओर से किए गए मिसाइल हमले के विफल प्रयास के बाद एयरफोर्स स्टेशन की बढ़ाई गई सुरक्षा रविवार को भी पुख्ता रही। एयरफोर्स स्टेशन के दोनों छोर और बैक साइड में पुलिस मुस्तैद रही। नियमित रूप से पुलिस की गश्त जारी रही।
विज्ञापन


जिला प्रशासन ने हाई अलर्ट को लेकर बजने वाले सायरन को लेकर कोई ढिलाई नहीं बरती है। गांवों में गुरुद्वारों और मंदिरों में इन सायरन को लगाया गया है। नगर परिषद और पालिकाओं ने भी सायरन लगा दिए है। सेक्टर 20 में विशेष रूप से सायरन लगाया गया है। इसके अलावा वाहनों से मुनादी का कार्य पहले ही तरह ही चल रहा है। सामाजिक संस्थाएं अपने स्तर पर बैठकें कर रही हैं।



::::::::::::::::::::::::::::::

सोमवार को होगा सीडीएलयू की परीक्षाओं पर निर्णय

चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय ने 10 और 12 मई की परीक्षाओं को आपात स्थिति में स्थगित कर दिया गया था। दो विषयों की परीक्षा तिथि जारी कर दी थी, लेकिन 20 से ज्यादा विषयों के बारे में कोई निर्णय नहीं हुआ था। ऐसे में परीक्षाओं के शेड्यूल में बदलाव होता है या नहीं, यह निर्णय सोमवार को होगा।
विज्ञापन




::::::::::::::::::::::::::::::

इन रूटों पर फिर शुरू की बस सेवा

रोडवेज विभाग ने सिरसा डिपो से पंजाब और राजस्थान की सीमाओं से लगते बॉर्डर क्षेत्रों में बंद की गई बस सेवाओं को एक बार फिर से बहाल कर दिया है। अब सिरसा डिपो से लगभग छह बॉर्डर रूटों पर बसें पुनः संचालित की जा रही हैं, जो पहले सुरक्षा कारणों या अन्य प्रशासनिक कारणों से बंद कर दी गई थीं। बहाल किए गए रूटों में डबवाली से बठिंडा, डबवाली से फाजिल्का, डबवाली से अमृतसर, सिरसा से कटरा, सिरसा से पोखरण, सिरसा से रावला, सिरसा से करणपुर और सिरसा से जोधपुर शामिल हैं। यात्री देसराज, जसपाल ने बताया कि देश में युद्ध को लेकर हालात सामान्य लग रहे हैं। हमें तो डबवाली जाना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें