फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: एसआईटी ने पांच घंटे खंगाले दस्तावेज

Sat, 21 Feb 2026 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
- दी केंद्रीय सहकारी बैंक की बड़ागुढ़ा शाखा में गबन का मामला : आरोपी कैशियर सुभाष को जांच में शामिल होने के लिए भेजा मैसेज पर नहीं पहुंचा बैंक
विज्ञापन


बड़ागुढ़ा। दी केंद्रीय सहकारी बैंक की बड़ागुढ़ा शाखा में कैशियर द्वारा एक वृद्धा के खाते से 7 लाख 35 हजार रुपये अवैध तरीके से निकालकर गबन के मामले में एसआईटी ने जांच शुरू कर दी। तीन सदस्यीय एसआईटी शनिवार सुबह 11बजे शाखा में पहुंची और पांच घंटे तक दस्तावेज खंगाले।
एसआईटी में शामिल असिस्टेंट मैनेजर अभय जिंदल, जूनियर अकाउंटेंट आरके जैन व मनोज कुमार ने दस्तावेज जांच की और मौके पर मौजूद कर्मचारियों से पूछताछ की। जांच में शामिल होने के लिए आरोपी कैशियर सुभाष को मैसेज भेजा, लेकिन वह नहीं पहुंचा। इस दौरान पीड़िता नसीब कौर के परिजन भी पहुंचे। एसआईटी ने इनसे पूरे मामले की जानकारी ली। पीड़िता के परिजन नायब सिंह ने कहा कि कैशियर सुभाष ने धोखाधड़ी कर उनकी रकम हड़पी है। पूरी रकम वापस चाहिए। एसआईटी ने आश्वस्त किया कि इस मामले में किसी के साथ अन्याय नहीं होगा। रकम ब्याज सहित मिलेगी और दोषी कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। शाम चार बजे टीम कुछ रिकॉर्ड लेकर चली गई। संवाद
विज्ञापन

कैशियर का पुराना रिकॉर्ड भी खंगालेगी एसआईटी
एसआईटी ने शाखा प्रबंधक इंद्रपाल से भी पूछताछ की। उन्होंने बताया कि कैशियर सुभाष ने न केवल उपभोक्ता के साथ ठगी की है, बल्कि बैंक शाखा की छवि भी खराब की है। एसआईटी के असिस्टेंट मैनेजर अभय जिंदल ने बताया कि कैशियर सुभाष की जहां-जहां पोस्टिंग रही है, उन सभी बैंकों में जाकर जांच की जाएगी।
7.35 लाख रुपये खाते में डाल दिए

मामला उजागर होने के बाद नसीब कौर के खाते में आनन-फानन 7 लाख 35 हजार रुपये डाल दिए गए थे। पहले बैंक प्रबंधन नसीब कौर के खाते में राशि जमा होने का रिकॉर्ड होने से इन्कार करता रहा। मामला बढ़ने पर कुछ राशि जमा होने की स्लिप मिलने का दावा किया। सूत्रों के मुताबिक, अब भी उपभोक्ता की 57 हजार रुपये की राशि बकाया है, जिसका कोई रिकॉर्ड नहीं मिला है। गबन का मामला सामने आने के बाद अन्य उपभोक्ता अब अपने-अपने खातों की पासबुक पूरी करवा रहे हैं।
विज्ञापन

-

बड़ागुढ़ा सहकारी बैंक शाखा में गबन मामले में टीम ने बैंक पहुंचकर जांच-पड़ताल की। जांच पूरी होने पर कई और तथ्य सामने आएंगे। हम गहनता से जांच कर 15 दिन में रिपोर्ट बैंक के महाप्रबंधक को भेज देंगे। - अभय जिंदल, असिस्टेंट मैनेजर एवं एसआईटी सदस्य (सीबी सिरसा)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें