फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: ट्रैक्टर ट्राॅली से टकराई बाइक, 3 किशोरों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
- गांव अभोली के पास शनिवार रात स्टेट हाईवे- 32 पर हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रानियां (सिरसा)। गांव अभोली के पास शनिवार रात साढ़े 8 बजे सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर ट्राली में बाइक टकराने से तीन किशोरों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। ट्रैक्टर -ट्रॉली चालक का देर रात तक सुराग नहीं लग पाया था। जांच अधिकारी बहादुर सिंह ने बताया कि गांव अभोली के पास स्टेट हाईवे- 32 के किनारे एक ट्रैक्टर ट्राॅली खड़ी थी। इसी दौरान एक बाइक पीछे से ट्रॉली में घुस गई। हादसे में बाइक सवार कर्ण (16) पुत्र बलदेव व कृष्ण (16) पुत्र संजय निवासी 8 बुर्जी ओटू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राजबीर (13) पुत्र बाबू सिंह निवासी गांव भड़ोलियांवाली ने अस्पताल में ले जाते समय दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें