फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं गबन मामले में खाद्य आपूर्ति विभाग के 6 अधिकारियों को एसआईटी ने गिरफ्तार किया

विज्ञापन
विज्ञापन
करीब 15 हजार क्विंटल गेहूं के साथ चीनी, केरोसिन और दाल गबन मामले में एसआईटी ने खाद्य आपूर्ति विभाग के 6 अधिकारियों को बुधवार सुबह गिरफ्तार किया। ऐसे में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों व 58 डिपो होल्डरों के खिलाफ दर्ज मामले में गठित एसआईटी ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। एसआईटी की इस कार्रवाई से खाद्य आपूर्ति विभाग में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

खाद्य आपूर्ति विभाग में अधिकारियों द्वारा 2016 में करीब 15 हजार क्विंटल गेहूं, चीनी, केरोसिन और दाल घोटाले में विभाग की ओर से पुलिस में शिकायत की गई थी, जिस पर एफआईआर नंबर दर्ज की गई थी। एफआईआर में सिरसा जिला के 58 डिपो होल्डरों के अलावा 4 डीएफएससी, दो एएफएसओ व 6 निरीक्षक के नाम शामिल है। बुधवार को सीआईए सिरसा ने इस मामले में एएफएसओ नरेंद्र सरदाना, इंस्पेक्टर संजीव कुंडू, सब इंस्पेक्टर रविंद्र, कांफेड से रिटायर्ड स्टोर कीपर महेंद्र मेहता, एएफएसओ जगतपाल और रिटायर इंस्पेक्टर अशोक कुमार को गिरफ्तार किया। भीम कॉलोनी निवासी प्रेम जैन की ओर से की गई शिकायत में आरोप लगाया गया था कि खाद्य आपूर्ति विभाग ने जिन डिपो की सप्लाई निलंबित की, उनका राशन दूसरे डिपो को जानबूझकर ट्रांसफर नहीं किया। जिन डिपो धारकों ने घोटाला किया, उन्हें इन अधिकारियों ने महज 5 हजार रुपये की सिक्योरटी राशि जब्त करके छोड़ दिया। जबकि डिपो होल्डरों द्वारा किया गया घोटाला लाखों रुपये का था। मामले में वितरण शाखा प्रभारी को भी आरोपी बनाया गया है। शिकायत में आरोप था कि जिन डिपो के पास वर्ष 2016 में राशन की आपूर्ति की जाती थी, राशन वितरण ऑनलाइन होने पर राशन की मात्रा महज 20 प्रतिशत ही कैसे रह गई। अधिकारी 80 प्रतिशत फर्जी उपभोक्ता दिखाकर राशन डकारा गया। इस मामले में कुछ डिपो होल्डरों की ओर से उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल की गई थी। न्यायालय के आदेश पर ही एसआईटी का गठन किया गया था।
एसडीएम कार्यालय में लंबित है जांच
भीम कॉलोनी निवासी प्रेम जैन पुत्र मानक चंद जैन की ओर से 30 नवंबर 2019 को दाखिल की गई शिकायत पिछले नौ माह से एसडीएम कार्यालय में लंबित है। उपायुक्त को दी गई शिकायत जांच के लिए एसडीएम सिरसा के पास पहुंची थी। एसडीएम कार्यालय की ओर से फरवरी-2020 में शिकायतकर्ता प्रेम जैन को अपना पक्ष रखने के लिए बुलाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
खाद्य आपूर्ति विभाग के 6 अधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जल्द ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी की जाएगी।
-नरेश कुमार, सीआईए इंस्पेक्टर, सिरसा।
कोट्स
-पुलिस से गिरफ्तारी का रिकार्ड मिलने के बाद ही मुख्यालय को कार्रवाई के लिए लिख दिया जाएगा।
सुरेंद्र सैनी, डीएफएसओ, सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें