फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: बहनों ने भाइयों के लिए सजाई राखी की थाली, बाजारों में शाम तक उमड़ी भीड़

विज्ञापन
शहर के मोहंता मार्केट में रा​खियों की खरीदारी करती हुई महिलाएं।  - फोटो : 1
विज्ञापन
सिरसा। सावन की पूर्णिमा पर मनाया जाने वाला रक्षाबंधन का पावन पर्व आज जिलेभर में पारंपरिक उल्लास और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। भाई-बहन के प्रेम, स्नेह और अटूट विश्वास को समर्पित इस त्योहार को लेकर शहर के बाजारों में शुक्रवार से ही भारी चहल-पहल बनी हुई है। राखी, मिठाई, उपहार और सजावटी सामग्री की दुकानों पर भीड़ उमड़ रही है। बहनों ने अपने भाइयों की लंबी उम्र, स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना करते हुए रक्षा सूत्र की थाल सजानी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


रक्षाबंधन पर इस बार सर्वार्थ सिद्धि योग और अन्य शुभ संयोग दिन की महत्ता को और बढ़ा रहे हैं। ज्योतिषाचार्य पं. अरुण कौशिक के अनुसार, इस बार भद्राकाल सूर्योदय से पूर्व ही समाप्त हो गया है, जिससे पूरा दिन राखी बांधने के लिए शुभ है। राखी बांधने के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 7:34 से प्रारंभ होगा और सुबह 9:14 तक रहेगा। दोपहर 12 बजकर 34 मिनट से 2 बजकर 15 मिनट तक रहेगा। इसके अलावा शाम 4 बजे से 5:30 बजे तक रहेगा। प्रदोष काल शाम 7:15 से 8:30 बजे तक रहेगा। इसके बाद रात्रि में 10 बजे से 12 बजे तक शुभ मुहूर्त रहेगा।

बाजारों और बस अड्डे-स्टेशन पर उमड़ी भीड़

शहर के प्रमुख बस अड्डों और रेलवे स्टेशनों पर शुक्रवार शाम से ही भीड़ देखी गई। महिलाएं व बच्चे राखी और मिठाइयों के साथ अपने मायके या भाइयों के घर पहुंचते नजर आए। मिठाई की दुकानों पर ऑर्डरों की भरमार रही तो वहीं घरों में भी परंपरागत पकवानों की खुशबू फैली रही। बाजारों में इस बार पारंपरिक सूती राखियों से लेकर डिजाइनर और बच्चों के लिए कार्टून कैरेक्टर वाली राखियों की भरमार रही।
विज्ञापन


जेल में भी पर्व की तैयारियां पूरी

रक्षाबंधन का पर्व जिला जेल में भी पूरे सम्मान और गरिमा के साथ मनाया जाएगा। जेल प्रशासन ने इस विशेष दिन के लिए एक अलग केबिन की व्यवस्था की है, जिसमें बहनें अपने बंदी भाइयों को राखी बांध सकेंगी। सुरक्षा के मद्देनज़र, राखियां व मिठाइयां प्रशासन द्वारा ही उपलब्ध करवाई जाएंगी। जेल में किसी बाहरी सामग्री को लाने की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें