फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: स्नातक कोर्स की रिक्त सीटों के लिए पोर्टल दोबारा खोला

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। राजकीय महिला महाविद्यालय में यूजी कोर्सों की रिक्त सीटों के लिए एक बार फिर से पोर्टल खोल दिया है। इसके तहत विद्यार्थी आवेदन कर दाखिला ले सकते हैं। अब विद्यार्थी 28 अगस्त तक महाविद्यालय में दाखिला ले सकता है। अभी भी राजकीय महिला महाविद्यालय में 362 सीटें रिक्त है।
विज्ञापन


कॉलेज की तरफ से पोर्टल को ओपन कर दिया गया है। वहीं महाविद्यालय में फिजिकल काउंसिलिंग जारी है। विद्यार्थी फिजिकल काउंसिलिंग में हिस्सा लेकर दाखिला ले सकते हैं।

पीजी में हुए अभी 22 दाखिले

राजकीय महिला महाविद्यालय में स्नातकोत्तर का सिर्फ एक ही कोर्स है। महाविद्यालय विद्यार्थियों को पीजी में सिर्फ एमकॉम ही करवा रहा है, जिसमें 40 सीटें है। इस दौरान महाविद्यालय ने दाखिला के लिए और भी समय दे दिया है। इसके बाद भी दाखिलों की संख्या नहीं बढ़ रही है। एमकॉम में अभी तक 40 सीटों पर सिर्फ 22 ही दाखिले हुए हैं। अभी 18 सीटें रिक्त हैं।
विज्ञापन


बीसीए के लिए विशेष जागरूकता

महाविद्यालय की ओर से विद्यार्थियों को जागरूक करने लिए जागरूकता अभियान भी चलाया गया है। बैचलर ऑफ कंप्यूटर साइंस में 60 सीटें हैं। जिसपर 40 दाखिले हो गए हैं, 20 ही सीटें अभी रिक्त हैं। शिक्षकों का कहना है कि बीसीए को अधिक बढ़ावा दिया जा रहा है। क्योंकि विद्यार्थियों को कॅरिअर में आगे बढ़ने लिए कंप्यूटर की अत्यधिक जरूरत होती है। ऐसे में अगर अलग से ही डिग्री कर ली जाए तो नौकरियों की संभावनाएं अधिक बढ़ जाती है।



राजकीय महिला महाविद्यालय

विषय, सीटों की संख्या, दाखिला, रिक्त सीटें

- बीएससी फिजिकल साइंस, 160, 46, 12

- बीएससी लाइफ स्टाइल, 80, 37, 43

- बीसीए, 60, 40, 20

- बीकॉम, 160, 89, 71

- बीबीए, 40, 33, 7

- बीए, 510, 429, 81

-

राजकीय नेशनल कॉलेज







विषय, सीटों की संख्या, दाखिला, रिक्त सीटें



- बीए, 1120 538 582

- बीए इवनिंग, 240, 00, 240

- बीए अर्थशास्त्र, 40, 11, 29

- बीए हिंदी, 40 27 13

- बीए गणित 40 00 40

- बीए बिजनेस एडिमिनिस्ट्रेशन, 40 36 04

- बीए कॉमर्स 240 126 114

- बीसीए, 80 51 29

- बीएससी लाइफ साइंस 160 57 103

- बीएससी फिजिकल साइंस, 320 72 248





राजकीय महिला महाविद्यालय में स्नातक व स्नाकोतर की दाखिला प्रक्रिया जारी है। स्नातक में जो छात्राएं दाखिला लेना चाहती हैं, वह ले सकती हैं। एक बार फिर से पोर्टल को खोल दिया गया है। इसके तहत 28 अगस्त तक दाखिला प्रक्रिया चलेगी। - शिवानी छाबड़ा, नोडल अधिकारी, दाखिला, राजकीय महिला महाविद्यालय, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें