पानीपत में 27 अक्तूबर से 29 अक्तूबर तक आयोजित हुई 50 वीं हरियाणा राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में सिरसा जिले की टीम ने फाइनल में पानीपत को पराजित कर चैंपियन बनी।
विजेता टीम में शाह सतनाम जी बॉयज स्कूल के आठ, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भावदीन के आठ, कुताबढ़ स्कूल के दो व गुरुनानक स्कूल भावदीन से एक खिलाडी शामिल है।
विजेता टीम को शाह सतनाम जी शिक्षण संस्थान के स्पोट्र्स इंचार्ज चरणजीत इंसां, सिरसा के बीईओ आत्म प्रकाश मेहरा, एईओ अजीत सिंह, शाह सतनाम जी बॉयज स्कूल के प्रिंसिपल आरके धवन इंसां, भावदीन स्कूल के प्राचार्य सतबीर सिंह डिडारिया, केवल कृष्ण कंबोज, पीटीआई राजबीर सिंह धायल, फुटबॉल टीम के कोच गुरप्रीत सिंह चिन्ना, गुरप्रीत सिंह कंग, राजेंद्र सिंह मंगा सहित अनेक गणमान्य लोगों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
जानकारी अनुसार 50 वीं हरियाणा राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से 22 टीमों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता के अंडर 17 आयु वर्ग में सिरसा का पहला मुकाबला राई के साथ हुआ जिसमें सिरसा की टीम 1-0 से विजेता बनी। दूसरे मैच में सिरसा की टीम ने यमुनानगर को 1-0 से पराजित किया।
सेमीफाइनल में सिरसा की टीम ने पंचकूला को 2-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबला मेजबान पानीपत व सिरसा की टीम के मध्य खेला गया, जिसमें सिरसा की टीम 5-2 से विजेता बनी। सिरसा की और से किए गए पंाच गोल में से तीन गोल शाह सतनाम जी बॉयज स्कूल के खिलाडिय़ों द्वारा किए गए, जिनमें अनूप इंसां ने दो व प्रवीन इंसां ने एक गोल किया।