फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: प्रदेश में रविवार को सबसे गर्म रहा सिरसा, 48.4 डिग्री रहा अधिकतम तापमान

Mon, 27 May 2024 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
लोड बढ़ने से जला ट्रांसफार्मर।
विज्ञापन
सिरसा। प्रदेश में हीट वेव के चलते सिरसा जिला रविवार को सबसे गर्म रहा। सिरसा का अधिकतम तापमान 48.4 डिग्री दर्ज किया गया। तापमान में बढ़ोतरी का असर जहां आमजन पर देखने को मिल रहा है। वहीं बिजली के 40 प्रतिशत से ज्यादा बढ़े लोड से ट्रांसफार्मरों में आग लगने के मामले सामने आ रहे हैं। पिछले एक सप्ताह से प्रतिदिन 5 से 7 जगहों पर ट्रांसफार्मरों में आग लगने की सूचना दमकल विभाग को मिल रही है। दिन व रात ट्रांसफार्मर में आग बुझाने में दमकल विभाग की गाड़ियां लगी हुई हैं।
विज्ञापन

शनिवार रात को भी कोर्ट कॉम्पलेक्स में फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां आग बुझाने के लिए पहुंची। इसके अलावा कचरे और पराली के भूसे में आग लगने की घटनाएं निरंतर बढ़ रही है। फायर अधिकारियों के अनुसार सबसे ज्यादा शिकायतें बिजली विभाग से ट्रांसफार्मर में आग लगने की पूरे जिले से प्राप्त रही हैं। सात से 10 के बीच शिकायतें बिजली विभाग की होती है। इसके अलावा कहीं सूखे कूड़े और पराली के भूसे में आग लगने की घटनाएं मिल रही हैं। फायर ब्रिगेड की विशेष टीम रात को तैनात रहती हैं।
हीट वेव के चलते घरों से बाहर नहीं निकले लोग
हीट वेव का असर लोगों पर भी देखने को मिल रहा है। दोपहर 12 बजे से लेकर तीन बजे तक सड़क पूरी तरह से सुनसान हो जाती है। शाम सात बजे के आसपास लोग घरों से बाहर निकलते हैं और पार्कों में घूमते नजर आते हैं, लेकिन पार्कों में भी लोगों की संख्या इन दिनों कम रहती है। क्योंकि लू का असर सात बजे तक भी बना रहा है। छोटे बच्चों और बुजुर्गों को लू लगने का खतरा सबसे ज्यादा होता है। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की ओर से बार बार एडवाइजरी जारी की जा रही है कि लू से कैसे बचा जाए।
विज्ञापन

आज यहां यहां लगी आग
- थेहड़ी बाबा सावन सिंह में एक एकड़ में पड़ी पराली की गांठों में लगी आग, दो गाड़ियों ने मिलकर बुझाई।
- सत्य कॉम्पलेक्स को ट्रांसफार्मर में लगी आग।
- खैरेकां के पास स्कूल वैन में आग लग गई। ओवर हिटिंग के चलते कारण कार में लगी आग।
25 मई में जिले में इस प्रकार लगी आग
कोर्ट कॉलोनी में ट्रांसफार्मर में लगी आग।
सीडीएलयू के सामने कचरे में लगी आग।
भाजपा के लोकसभा कार्यालय के पास कचरे के ढेर में लगी आग।

पिछले कई दिनों से ट्रांसफार्मर में आग लगने की घटनाएं बढ़ गई है। शनिवार रात और रविवार को भी ट्रांसफार्मर में आग लगने की सूचनाएं प्राप्त हुई है। हमारी टीमें दिन व रात दोनों समय मुस्तैदी से तैनात है और कम से कम समय में मौके पर पहुंच रही है।
विज्ञापन

-सुखदेव सिंह, एफएसओ, सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें