फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरसा: सिरसा वाया ओटू, रानियां से डबवाली मार्ग होगा चौड़ा, 38 करोड़ रुपये की आएगी लागत

Sun, 19 Feb 2023 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
रानियां क्षेत्र में मार्ग पर बने गड्ढे। संवाद
विज्ञापन
सिरसा। जिले के मुख्य मार्गों की स्थिति को सुधारने के लिए सरकार की ओर से बजट जारी किया जा रहा है। इसके तहत सिरसा वाया ओटू रानियां से डबवाली जाने वाले मुख्य मार्ग का निर्माण कर चौड़ा किया जाएगा। इसके लिए सरकार ने 38 करोड़ रुपये का बजट जारी किया जाएगा। 28 किलोमीटर लंबा मार्ग चौड़ा होने से वाहन चालकों को काफी सुविधा मिलेगा।
विज्ञापन

सिरसा से रानियां की तरफ जाने वाले मुख्य मार्ग पर वाहनों की आवाजाही काफी अधिक है। सिरसा से रानियां और ऐलनाबाद क्षेत्र में जाने के लिए यह मुख्य मार्ग है। इसपर से छोटे, बड़े व भारी वाहनों की दिनभर आवाजाही होती है। ऐसे में मार्ग की चौड़ाई कम होने के कारण चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है और कई बार हादसे भी हो जाते हैं। ऐसे में अब सरकार ने इस मार्ग को चौड़ा करने व मरम्मत करने के लिए बजट जारी किया है। इसका जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है। मार्ग की मरम्मत और चौड़ीकरण में करीब 38 करोड़ का खर्च होगा। मार्ग के चौड़ा होने से वाहन चालकों को काफी राहत मिलेगी।

23 फुट से बढ़ाकर 33 फुट तक चौड़ा किया जाएगा मुख्य मार्ग
सिरसा से रानियां मार्ग की चौड़ाई पहले 23 फुट है। इसके कारण बड़े वाहन चालकों को आवाजाही करने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। अब इसकी चौड़ाई 33 फीट तक की जाएगी। मार्ग के साथ लगती खाली जमीन को रोड में मिलाया जाएगा। पीडब्ल्यूडी बीएंडआर की तरफ से मार्ग की मरम्मत व चौड़ीकरण का काम करवाया जाना है। इसका टेंडर लगने के बाद विभाग की ओर से जल्द ही काम शुरू किया जाना है।
विज्ञापन


वर्जन
सिरसा वाया ओटू, रानियां से डबवाली मार्ग की मरम्मत और चौड़ीकरण का कार्य किया जाना है। करीब 28 किलोमीटर लंबे मार्ग को चौड़ा किया जाना है। इस पर 38 करोड़ रुपये की लागत आएगी। जल्द ही मार्ग की मरम्मत व चौड़ीकरण काम शुरू किया जाएगा। - कृष्ण कुमार गोयत, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी बीएंडआर, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें