जलघर का बटन दबाकर उद्धाटन करते विधायक गोपाल कांडा । विज्ञप्ति
सिरसा। गांव रंगड़ी खेड़ा के ग्रामीणों को अब नहरी पेयजल की सुविधा मिलेगी। विधायक गोपाल कांडा ने रविवार को गांव के जलघर को उद्घाटन किया। इस दौरान विधायक ने गांव की गोशाला में हरे चारे के लिए दो लाख रुपये की राशि प्रदान की।
ग्रामीणों ने विधायक गोपाल कांड को एक मांगपत्र भी सौंपा। उन्होंने आश्वासन दिया कि धिंगतानियां चैनल पर जल्द ही काम शुरू होगा। गांव की गलियों और सड़कों के निर्माण को एस्टीमेट बनाकर सरकार को भेजा जाएगा।
विधायक गोपाल कांडा और वरिष्ठ भाजपा नेता गोबिंद कांडा का जलघर परिसर में पहुंचने पर ग्रामीणों ने बुके भेंटकर उनका सम्मान किया। ग्रामीणों ने श्री अखंड पाठ का भोग डाला। कांडा बंधुओं ने वहां पर शीश नवाया और अरदास की। गोपाल कांडा ने कहा कि उनका उद्देश्य केवल जनसेवा है और जनसेवा के लिए ही राजनीति में आए हैं। लोगों ने उन्हें बड़ी उम्मीदों के साथ विधानसभा में भेजा है, उनका नैतिक कर्तव्य और धर्म बनता है कि वे शहर वासियों और ग्रामीणों की हर प्रकार से सेवा करें। इस मौके पर बाबा बिहारी, सरपंच गुरुप्रीत कौर, अंग्रेज सिंह काला, पूर्व सरपंच जगजीत सिंह, पूर्व सरपंच सतनाम सिंह, गोशाला प्रधान भजन लाल कंबोज, विजय चुघ, नौजवान सभा के प्रधान बिट्टू, बाबू कोच, अतुल गिजवानी दिल्ली,पवन कुमार, ओम प्रकाश सैनी, रामचंद गढ़वाल, बलबीर गढ़वाल, जसजीत नंबरदार, बिल्लू नंबरदार, पूर्व सरपंच गुरमेल सिंह मौजूद रहे।