फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa: फैक्टरी में आग लगने से झुलसी तीन महिलाएं, किया गया रेफर

Wed, 06 Nov 2024 08:49 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)

सार

फैक्टरी में आग के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
फैक्टरी में आग लगने का मामला। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिरसा के मंडी किलियांवाली के पंजाब बस स्टैंड के सामने गली में रघुकुल खादी ग्राम उद्योग वाटिका नाम से चल रही मेहंदी फैक्टरी में बुधवार को अचानक आग लग गई, इसमें 3 महिलाएं झुलस गई। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार डबवाली के पंजाब क्षेत्र के रिहायशी एरिया में स्थापित रघुकुल खादी ग्राम उद्योग वाटिका नाम से मेहंदी फैक्टरी चल रही थी। इसमें डबवाली और पंजाब की कई महिलाएं काम करने के लिए जाती हैं। दोपहर के दौरान फैक्टरी में अचानक आग लग गई। वहीं, फैक्टरी में काम कर रही महिलाएं अंदर फंस गई।

इस दौरान डबवाली की संदीप कौर, पंजाब के गांव लोहारा की सुनीता और किलियांवाली की रूपा गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन-फानन तीनों महिलाओं को डबवाली के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उनकी नाजुक हालत को देखते हुए बठिंडा में रेफर किया गया है। आग लगने से फैक्टरी में लाखों रुपये का नुकसान होने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें