सिरसा। जिले की सीनियर हैंडबाल टीम ने मुख्यमंत्री कप प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। यह प्रतियोगिता नेहरू स्टेडियम गुरुग्राम में आयोजित की गई थी। जहां जिले की टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन कर खिताब जीता। जैसे ही टीम सिरसा पहुंची, खिलाड़ियों का स्वागत किया गया।
सीनियर वर्ग में आयोजित इस प्रतियोगिता में जिलेभर से चुने गए 12 खिलाड़ियों ने भाग लिया। टीम में भरोखां, तलवाड़ा, खैरेकां और फतेहपुरिया सहित विभिन्न गांवों के प्रतिभाशाली खिलाड़ी शामिल थे। सभी खिलाड़ियों ने एकजुट होकर शानदार तालमेल और अनुशासन का परिचय दिया।
विज्ञापन
फाइनल मुकाबले में टीम ने अपने प्रतिद्वंद्वी को कड़े मुकाबले में हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया।