फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरसा : बारिश के बाद सड़कें गड्ढों में तब्दील

विज्ञापन
शहर के माल गोदाम रोड की तरफ जाने वाले रोड पर बने गड्ढे। संवाद - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। बारिश के बाद सड़कों पर बने गड्ढों की स्थिति में सुधार करने के लिए प्रशासन गंभीर दिखाई नहीं दे रहा। शहर में बीते एक माह से गड्ढों के कारण कई बार हादसे भी हो चुके हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से अभी टेंडर लगाने की प्रक्रिया ही की जा रही है। मुख्यमंत्री के आने से एक दिन पहले शहर के गड्ढों को भरने का कार्य शुरू किया गया था, लेकिन दौरा खत्म होते ही काम बंद कर दिया गया।
शहर में करीब एक माह पहले बारिश होने के कारण मुख्य रोड व मार्गों पर जलभराव की स्थिति बनी रही। इसके बाद बजरी व पत्थर भी सड़क पर बिखरने शुरू हो गए। शहर कि कई रोड पर गड्ढे भी काफी गहरे हो चुके हैं। एक माह बीतने के बाद भी गड्ढों को नहीं भरा जा सका। इसके कारण कई वाहन चालक भी चोटिल हो चुके हैं। हालांकि शहर में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के आगमन पर नगर परिषद ने बाजारों में गड्ढे भरने के लिए पैचवर्क करने का काम जोरों पर शुरू किया गया था। मुख्यमंत्री का दौरा खत्म होने के बाद ही नगर परिषद ने पैचवर्क का काम बंद कर दिया। अब अधिकारी इसका टेंडर लगाने की प्रक्रिया कर रहे हैं।
विज्ञापन

डबवाली रोड से रेलवे फाटक रोड गड्ढों में तबदील
डबवाली रोड से रेलवे फाटक रोड अब पूरी तरह से गड्ढों में तबदील हो चुका है। गड्ढों से निकला पत्थर व बजरी रोड पर बिखरा नजर आ रहा है। इस रोड पर दिनभर काफी संख्या में वाहनों की आवाजाही रहती है। यहां पर कई बार ऑटो भी गड्ढे के कारण पलट चुके हैं। जिसमें यात्री चोटिल हो चुके हैं।
माल गोदाम रोड की स्थिति भी खराब
शहर के माल गोदाम रोड की स्थिति काफी खराब हो चुकी है। रोड जगह-जगह से टूटी हुई है। यहां पर दिखावे के लिए एक दिन ही पैचवर्क का काम किया गया। अब स्थिति भी काफी खराब हो चुकी है।
इन रोड की स्थिति भी खराब
- शहर के सतनाम चौक से बेगू रोड
- हिसारिया बाजार की सड़क
- वाल्मीकि चौक से नागरिक अस्पताल रोड
- डबवाली रोड, हिसार रोड पर खुदाई की गई है
- गुरुनानक नगर में स्थित गली में बने हैं गड्ढे
- खुदाई कार्य के कारण बरनाला रोड खस्ताहाल
- हिसार रोड से बिजली मंत्री आवास और उपमुख्यमंत्री आवास का रोड
वर्जन
शहर की रोड की स्थिति को सुधारने के लिए टेंडर प्रक्रिया जारी है। टेंडर लगने के बाद रोड पर बने गड्ढों को भरने का काम शुरू कर दिया जाएगा। जल्द ही इसकी स्थिति का समाधान कर दिया जाएगा। - संदीप मलिक, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद सिरसा ।
विज्ञापन

शहर में निरीक्षण किया जाएगा। मानसून खत्म होने के बाद सभी रोड दुरुस्त करवाई जाएंगी। - पार्थ गुप्ता, उपायुक्त सिरसा।

डबवाली रोड से रेलवे फाटक की तरफ जाने वाले रोड पर बने गड्ढे। संवाद- फोटो : Sirsa

शहर के खैरपुर स्थित सेंट्रल स्कूल वाली गली में बारिश के बाद बना गहरा गड्ढा । संवाद- फोटो : Sirsa

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें