फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। गांव देसुमलकाना के निकट तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। इसके बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार सुबह बयान के आधार पर केस दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव देसुमलकाना निवासी जसपाल सिंह ने बताया कि उसका ताया मलकीत सिंह रविवार शाम को बाइक पर डबवाली से अपने गांव देसुमलकाना आ रहा था। उनके पीछे ही वह बाइक लेकर आ रहा था। गांव के पास ही मलकीत सिंह की बाइक को सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक सवार ने टक्कर मार दी। इससे वे बाइक सहित रोड पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें कालांवाली के अस्पताल में पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें