फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री मानसिक रोगी, उपचार के लिए चंदा दो

Sat, 05 Nov 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला , सिरसा
विज्ञापन
हड़ताल - फोटो : buraeau
विज्ञापन
जिलेभर के एनएचएम कर्मचारियों ने शुक्रवार को अपने आंदोलन को तेज करते हुए सिविल अस्पताल से लेकर उपायुक्त कार्यालय तक सरकार के खिलाफ रोष मार्च निकाला। सड़कों पर जगह-जगह पर कर्मचारी प्रदर्शन करते हुए स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को मानसिक रोगी बताते हुए लोगों से उपचार के लिए चंदा मांगते दिखे। लघुसचिवालय पहुंचकर एनएचएम कर्मचारियों ने उपायुक्त कार्यालय के समक्ष धरना देकर नारेबाजी करने लगे।
विज्ञापन

हालांकि पुलिस ने कर्मचारियों को कार्यालय के अंदर प्रवेश नहीं करने दिया। कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए कहा कि मौजूद सरकार की नीतियां अब तक आईं सरकारों से सबसे ज्यादा घटिया हैं। बीजेपी सरकार गरीब, किसान व कर्मचारी वर्ग को खत्म करने पर तुली है। कर्मचारियों की जायज मांगों पर उन्हेें बर्खास्त करने की धमकी दी जा रही है। एनएचएम कर्मचारियों ने कहा कि प्रदेश का स्वास्थ्य मंत्री मानसिक रोगी बन चुका है और इसलिए बेकार की बातें तथा फैसले ले रहा है। सरकार कर्मचारियों के आंदोलन को दबाना चाहती है, लेकिन एकता की शक्ति के आगे सरकार की साजिश कामयाब नहीं हो पाएगी। उपायुक्त कार्यालय समक्ष घंटे भर नारेबाजी होने पर प्रशासन की तरफ से नगराधीष प्रदर्शनकारियों के बीच पहुंचे और मांगों से संबंधित ज्ञापन लिया। वहीं, एनएचएम कर्मियों की हड़ताल के कारण जिलेभर मेें स्वास्थ्य सेवाओं पर असर पड़ता जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग का आधे से ज्यादा वर्क बाधित हुआ पड़ है। रिकॉर्ड अपडेट करने से लेकर स्वास्थ्य संबंधित अभियान ठप हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें