फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजिलेंस ने चोपटा थाने के हेड कांस्टेबल को दस हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
नाथूसरी चोपटा थाना में कार्यरत हेड कांस्टेबल राजवीर यादव को विजिलेंस टीम ने 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी राजवीर ने सिविल अस्पताल में कोरोना वार्ड के बाहर सुरक्षा के लिए तैनात ईएचसी शमशेर सिंह से उसके खिलाफ चरित्र हनन के मामले में समझौता करवाने के लिए रिश्वत मांगी थी। शिकायतकर्ता शमशेर ने बताया कि राजबीर को उसने पहले 20 हजार रुपये दिए थे, लेकिन अब वह डीएसपी के नाम पर 15 हजार की रिश्वत मांग रहा था। मंगलवार को वह दस हजार रुपये हेड कांस्टेबल को देने गया था। जैसे ही रिश्वत की रकम थमाई, विजिलेंस टीम ने इंस्पेक्टर अनिल सोढ़ी के नेतृत्व में उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन

विजिलेंस ब्यूरो के इंस्पेक्टर अनिल सोढ़ी ने बताया कि पुलिस विभाग में ईएचसी के पद पर कार्यरत शमशेर सिंह ने शिकायत दी कि उसके नौकर की बेटी का विवाह अरनियांवाली गांव में हुआ है। नौकर के दामाद ने शमशेर के खिलाफ पैसे वसूलने, जमीन हड़पने और चरित्र हनन की एक झूठी शिकायत चोपटा थाने में दर्ज करवाई थी। नाथूसरी चोपटा थाने का हेड कांस्टेबल राजवीर यादव इस मामले की जांच कर रहा है। मामले में समझौता करवाने के लिए उससे पैसे ले चुका है। अब और पैसों की मांग कर रहा है। मंगलवार को विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने शिकायतकर्ता शमशेर को 500-500 रुपये के बीस नोट लाल रंग लगाकर दिए और नोटों के नंबर नोट कर लिए। मंगलवार की दोपहर करीब एक बजे शमशेर से राजवीर ने थाने में स्थित क्वार्टर में दस हजार रुपये की राशि पकड़ ली। जैसे ही राजवीर ने राशि पकड़ी तो विजिलेंस की टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें