फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए भविष्य में भी जारी रहेगा अभियान: एसपी

Sun, 08 May 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
विज्ञापन
पु‌लिस - फोटो : Bureau
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक सतेंद्र कुमार गुप्ता के नेतृत्व में रात्रिभर जिला पुलिस का नाइट डोमिनेशन (सर्च अभियान) चला। इस दौरान जिले की पुलिस ने पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में विशेष अभियान चलाया, जिसके तहत जिले में से गुजरने वाले अनेक वाहनों व व्यक्तियों को चैक किया गया।  इस चैकिंग के दौरान शराब तस्करी और सट्टेबाजी में अनेक लोग पकड़े गए।
विज्ञापन


    पुलिस अधीक्षक सतेंद्र गुप्ता ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य अपराध व अपराधियों पर बेहतर ढंग से अंकुश लगाना है। उन्होंने बताया कि इस अभियान के दौरान अनेक सार्वजनिक स्थलों पर रुकने वालों को चैक कर उनकी तस्दीक की गई। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि उन्होंने स्वयं शहर सिरसा, रानियां, बड़ागुढा, ओढां थाना क्षेत्रों में जाकर नाइट डोमिनेशन अभियान के तहत पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की कार्यप्रणाली जांची और उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए कि समय-समय पर चलाए जा रहे नाइट डोमिनेशन अभियान के दौरान जिला में से गुजरने वाले प्रत्येक वाहन व व्यक्तियों को बारीकी से चैक करें और संदिग्ध पाए जाने पर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें। उन्होंने बताया कि इस तरह के सर्च अभियान भविष्य में भी समय-समय पर चलाए जाएंगे और संदिग्ध मार्गों पर औचक नाकाबंदी कर गैर कानूनी धंधा करने वालों पर पूरी तरह शिकंजा कसा जाएगा।

पुलिस के हाथ लगे सिर्फ शराब तस्कर
नाइड डोमिनेशन अभियान के दौरान सदर डबवाली थाना पुलिस ने गांव पाना के समीप शराब से लदी एक गाड़ी को काबू किया, जिसमें से 360 बोतल देसी शराब बरामद हुई। पकड़े गए आरोपी की पहचान रमेश कुमार निवासी पन्नीवाला मोटा के रूप में हुई है। वहीं सदर डबवाली थाना पुलिस ने राजकुमार निवासी मटदादू 12 बोतल देसी शराब के साथ काबू किया। 
विज्ञापन


शहर डबवाली थाना पुलिस ने बनवारी लाल निवासी वार्ड नंबर 6 मंडी डबवाली को 670 रुपये की सट्टाराशि के साथ, जबकि अमित कुमार निवासी नर्सिंग कॉलोनी बठिंडा पंजाब को 500 रुपये की सट्टाराशि के साथ मंडी डबवाली से काबू किया। अभियान के दौरान शहर थाना सिरसा पुलिस ने संजय कुमार निवासी तेग बहादुर नगर सिरसा को 550 रुपये की सट्टा राशि के साथ काबू किया। थाना सिरसा पुलिस ने कृष्ण कुमार  निवासी थेहड़ मोहल्ला को आठ बोतल शराब सहित और सुधीर निवासी शक्तिनगर बरनाला रोड सिरसा को आठ बोतल देसी शराब के साथ काबू किया। शहर थाना सिरसा पुलिस ने विनोद कुमार निवासी जंडवाला मोहल्ला को नौ बोतल देसी शराब के साथ, जबकि कालू राम निवासी रानियां गेट सिरसा को आठ बोतल देसी शराब के साथ काबू किया। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में अभियोग दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें