फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: अंडा कारोबारी से उसके साथी ने ही की थी लूट, पुलिस ने चार को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी पुलिस टीम के साथ। संवाद - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
सिरसा। बीती 10 जनवरी की रात 10 बजे हिसार रोड पर अंडा व्यापारी से लूट मामले में सीआईए सिरसा ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। लूट की वारदात को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी अंडा व्यापारी है और पीड़ित का साथी था। जिसने अपने दोस्तों के साथ प्लान बनाकर वारदात को अंजाम दिया और करीब पांच लाख की लूट कर ली। वहीं, लूट मामले में शामिल एक कार को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने बताया कि आरोपियों की पहचान गुरदीप सिंह उर्फ काका निवासी गांव कवलगढ़ हाल रतिया, सुनील उर्फ जोधा, हरजोत सिंह उर्फ ज्योती, अमृतपाल निवासी राम नगर कॉलोनी वार्ड नंबर 14 रतिया जिला फतेहाबाद के रूप में हुई है। वहीं उन्होंने बताया कि वारदात में कुल 6 आरोपी शामिल थे जिसके अन्य दो आरोपियों कि पहचान भी हो चुकी है। वारदात को अंजाम देने वाला मास्टर माइंड अंडा सप्लायर गुरदीप उर्फ काका है। आरोपी गुरदीप ने देवेंद्र कुमार निवासी खन्ना कॉलोनी की रेकी करके अपने साथियों सुनील कुमार उर्फ जोधा, हरजोत उर्फ जोती, अमृतपाल व अन्य दो आरोपियों के साथ मिलकर देवेंद्र कुमार को बीती 10 जनवरी के समय करीब 10 बजे रात को सिर में चोट मारकर करीब पांच लाख रुपये लूटे थे। आरोपियों की गिरफ्तारी होने के बाद पुलिस उन्हें घटना स्थल पर लेकर पहुंची। यहां पर पुलिस ने उनके घटना को अंजाम देने की प्रक्रिया भी जानी।
आरोपी आर्केस्ट्रा व किराये की गाड़ी चलाने का करते थे काम
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि उपरोक्त सभी आरोपी आर्केस्ट्रा व किराये पर गाड़ी चलाने का काम करते हैं। उपरोक्त सभी आरोपियों का अपराधिक रिकार्ड थाना रतिया से मांगा गया है। इस घटना को सुलझाने में कामयाबी को देखते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने सीआईए सिरसा की पीठ भी थपथपाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें