फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: जीत के जश्न में रिवॉल्वर से किए कई फायर, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बडागुढ़ा। जिला प्रशासन ने हथियारों के प्रदर्शन पर रोक लगाई हुई है, लेकिन फिर भी लोग बाज नहीं आ रहे। ताजा मामला बडागुढ़ा थाना क्षेत्र के गांव बप्पां का है जहां ब्लॉक समिति का चुनाव जीते उम्मीदवार के एक समर्थक ने जीत की खुशी में सरेआम रिवॉल्वर लहराते हुए कई हवाई फायर किए। ये वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गई। बडागुढ़ा पुलिस ने उक्त व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

दरअसल बीते रविवार को जिला परिषद व ब्लॉक समिति के चुनाव परिणाम घोषित हुए थे। जिनमें ब्लॉक समिति में गांव बप्पां के पूर्व सरपंच गुरदेव सिंह की जीत हुई। जिसके बाद उनके समर्थकों का जश्न मनाते हुए वाहनों का काफिला गुजरा। इसी दौरान उनके समर्थक नरेश कुमार उर्फ बच्ची ने अपने लाइसेंसी रिवॉल्वर से कई हवाई फायर किए। ये वीडियो किसी ने सोशल मीडिया पर डाल दी। इस संबंध में पुलिस ने देसराज नामक व्यक्ति की शिकायत पर नरेश कुमार के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
पहले भी मामले आ चुके हैं सामने
बता दें कि चुनावों की जीत के बाद जिला में इस तरह के अब से पहले 2 मामले सामने आ चुके हैं। जिनमें पहला मामला गांव दड़बा का है जहां नवनिर्वाचित महिला सरपंच डीजे पर नाचते हुए फायर करती नजर आई। तो वहीं दूसरा मामला गांव पंजुआना का है जहां सरपंच प्रतिनिधि भी जीत की खुशी में फायर करते दिखाई दिए। दोनों जगहों की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने उनके खिलाफ केस दर्ज किया। अब ये तीसरा मामला सामने आया है। बड़ी बात ये है कि चुनावों के दौरान लाइसेंसी हथियार थानों में जमा करवाने के आदेश जारी होते हैं। लेकिन फिर भी लोग हथियार अपने पास रखते हैं। जोकि प्रशासन के आदेशों की सरेआम अवहेलना तो है ही बल्कि इससे कोई अप्रिय घटना भी घटित हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने इस मामले में देसराज नामक व्यक्ति की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी नरेश को गिरफ्तार कर लिया है।
- अजय कुमार, कार्यवाहक थाना प्रभारी (बडागुढ़ा)।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें