फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगले बरस तुम जल्दी आना ... नम आंखों से लोगों ने बप्पा को दी विदाई

विज्ञापन
गणपति के विर्सजन के लिए लेकर जाते श्रद्धालु संवाद - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
सिरसा। शहर में शुक्रवार को श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा को धूमधाम से विदाई दी। गणेश चतुर्थी के अवसर पर हर साल गणेश विसर्जन किया जाता है। वहीं इससे 10 दिन पहले श्रद्धालु गणपति को अपने घर पर विराजमान करते हैं। वहीं इन 10 दिनों में पूरे श्रद्धा भाव से गणपति की पूजा-अर्चना की जाती है। 11वें दिन भगवान गणेश को विदाई दी जाती और नहरों में विसर्जन किया जाता है।
विज्ञापन

शुक्रवार को शहरभर में शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें श्रद्धालु धूमधाम से भगवान गणेश को विसर्जन के लिए लेकर गए। वहीं लोगों एक - दूसरे पर रंग डालकर खुशी मनाई व एक-दूसरे को बधाई दी। इस मौके पर लोग नाचते गाते हुए लोग नहर पर पहुंचे और विधिवत गणपति का विसर्जन किया। इस दौरान गणपति को विदाई देते समय लोगों की आंखें नम हो गई। सभी ने इस समय में प्रार्थना की कि अगले साल गणपति जल्दी आना।
वार्ड नंबर 15 में स्थित माता शीतला मंदिर व धर्मशाला ट्रस्ट कमेटी की ओर से गणेश उत्सव का आयोजन किया गया। करीब दोपहर साढे़ 12 बजे गणेश भगवान की पूजा-अर्चना की गई। पूजा के बाद सभी श्रद्धालुओं ने बप्पा की शहरभर में शोभायात्रा निकाली। जिसके बाद नाचते गाते हुए विसर्जन के लिए नहर पर पहुंचे। वहीं लोगों ने गणपति बप्पा का विसर्जन किया और जयकारे लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें